फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   raksha bandhan

तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, स्नेह के बंधन से अटूट हुआ नाता

Mon, 23 Aug 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan
पीलीभीत। राखी का पर्व केवल एक धागे का त्योहार नहीं है। यही धागा भाई-बहन के स्नेह को मजबूत करता है। भाई5बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शहर सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही बहनें भाइयों को राखियां बांधने निकल पड़ीं। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगाकर कलाइयों पर राखी बांधी तो भाइयों ने उनके प्रतिरक्षा संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार दिए। इससे पूर्व परंपरागत रूप से देवों को भी रक्षा सूत्र समर्पित किया गया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को लेकर रविवार सुबह से उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही सड़कों पर भाई बहनों का सैलाब उमड़ पड़ा। ट्रेनों, बसों से लेकर मैजिक व टेंपो खचाखच भरे दिखाई दिए। घरों में सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी और उनसे रक्षा का संकल्प लिया। भाइयों ने भी उपहार देकर संस्कार पूरे किए। वहीं कई बहनों ने व्रत रखकर पूरे विधि विधान से त्योहार मनाया। राखी व मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों का तांता लगा रहा। ग्राहकों ने त्योहार पर मावा की मिठाई से परहेज करते हुए छेने व बेसन से बनी मिठाई को अधिक तवज्जो दी। देर शाम तक लोगों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

पूरनपुर। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया। राखी व मिठाई की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा, वहीं बसों व डग्गामार वाहनों में खासी भीड़ रही। कलीनगर रोड पर कोई वाहन सेवा न होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने पैर छूकर बहनों को दक्षिणा दी और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। दुकानों पर दिन भर भारी भीड़ रही। सुरक्षा के लिहाज से नगर की बाजार में पुलिस बल तैनात किया गया था।
बिलसंडा। क्षेत्र में भाई बहन के प्यार का अनूठा पर्व रक्षाबंधन रविवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया तो भाइयों की लंबी आयु की कामना भी की।
बरखेड़ा। क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। सुबह से ही कसबे में मिठाई और राखी की दुकानों पर भीड़ लगने लगी। जो दिनभर बनी रहीं। पर्व को लेकर कसबे में काफी चहल पहल नही रहीं।
दिनभर बनी रही जाम की स्थिति
रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के चौराहों पर कई बार जाम की स्थिति बन गई। नौगवां चौराहा, नकटादाना, असस चौराहा गौहनिया चौराहे समेत सभी चौराहों पर दिनभर जाम की स्थित बनी रही। सबसे ज्यादा असम चौराहे पर शाहजहांपुर हाईवे पर जाम की स्थित रही। दुकानों के आगे खड़े वाहनों के कारण आवागमन काफी प्रभावित रहा। लोगों को निकलने में कड़ी मशक्कत उठानी पड़ी। जबकि चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी है। इसके बाद भी यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी। लोगों को दिनभर जाम की झाम से जूझना पड़ा।

कारागार में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए महिलाओं की उमड़ी भीड़
रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिला कारागार में बंद भाइयों को राखी बांधने उनकी बहनें पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं को घंटों कारागार के बाहर बैठना पड़ा। कोविड को लेकर सिर्फ दस- दस महिलाओं को ही अंदर प्रवेश दिया गया। इससे महिलाओं को काफ दिक्कत उठानी पड़ी। हालांकि जेल प्रशासन ने सभी को मिलाई का मौका देने की बात कहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed