{"_id":"6506ccda70295f851701fb44","slug":"rakesh-tikait-targets-rss-and-bjp-over-sanatan-dharma-row-2023-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत बोले: कलम और कैमरे पर बंदूक का पहरा, धर्म के नाम पर हो रही बांटने की राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत बोले: कलम और कैमरे पर बंदूक का पहरा, धर्म के नाम पर हो रही बांटने की राजनीति
Sun, 17 Sep 2023 04:51 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Sep 2023 04:51 PM IST
सार
किसान नेता राकेश टिकैत शनिवार रात पीलीभीत पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनका धर्म व जाति से कोई संबंध नहीं है। इनको वोट कैसे मिलेगा इससे मतलब है। टिकैत ने कहा कि देश में जाति-धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति हो रही है।
विज्ञापन
किसान नेता राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार देर रात पीलीभीत के अमरिया स्थित गुरुद्वारा नानकसर बड़ेपुरा पहुंचे। उन्होंने यहां धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कलम और कैमरे पर बंदूक का पहरा है। प्रेस की आजादी पर भी खतरा है।
विज्ञापन
2024 का चुनाव सनातन धर्म को आगे रखकर लड़ने के सवाल पर राकेश टिकैत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनका धर्म व जाति से कोई संबंध नहीं है। इनको वोट कैसे मिलेगा इससे मतलब है। धार्मिक भावनाओं को भड़काकर वोट मिलेंगे तो ले लेंगे, झगड़ा कराकर मिलेंगे तो ले लेंगे। जातियों को आपस में बांटकर वोट मिलेगी तो उसको ले लेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की अर्जी खारिज: दूसरे समुदाय के ड्राइवर से विवाह के लिए किया था आवेदन; ये था पूरा मामला
विज्ञापन
किसान नेता ने कहा कि हरियाणा में अभी खाप पंचायतें हैं। उसको कैसे बांटा जाए, इसका टारगेट लेकर चल रही है। पहलवानों को कैसे बांटा जाए यह टारगेट है। किसान संगठनों को बांट दिया। समाज इकट्ठा न हो और वोट उनके पास आता रहे, यही भाजपा की रणनीति है।
'गोशालाओं की जमीन पर कब्जा है'
छुट्टा पशुओं के मुद्दे पर राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार के पास काफी अच्छा फंड है। आरएसएस व भाजपा वालों को गोशाला का संचालन दे रखा है। कई जगह गोशालाओं की जमीन पर कब्जे हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि गोशालाओं का ठीक से संचालन करें।ये भी पढ़ें- देवस्थल में अदा की नमाज: ग्रामीणों ने दो महिलाओं को पकड़ा, बोलीं- मौलवी ने ऐसा करने को कहा था; हंगामा
टिकैत ने बताया कि18 सितंबर को उनकी लखनऊ में पंचायत है। लोकतंत्र में प्रजातंत्र, भीड़ इकट्ठा करके एकजुट होना यह आंदोलन का हिस्सा है। इसके अलावा किसानों की समस्याओं को लेकर तमाम मुद्दे हैं, जो पंचायत में उठाए जाएंगे व सरकार को ज्ञापन देंगे।