फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women offering namaz in the temple caught by villagers in Bareilly

देवस्थल में अदा की नमाज: ग्रामीणों ने दो महिलाओं को पकड़ा, बोलीं- मौलवी ने ऐसा करने को कहा था; हंगामा

Sun, 17 Sep 2023 01:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 Sep 2023 01:19 PM IST
सार

दो महिलाएं शनिवार को देवस्थल पर नमाज अदा कर रही थीं। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। इस पर महिलाओं ने बताया कि मौलवी ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Women offering namaz in the temple caught by villagers in Bareilly
देवस्थल में नमाज अदा करती महिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में केसरपुर गांव के देवस्थल पर शनिवार को नमाज अदा कर रहीं दूसरे समुदाय की दो महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले आई। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन भी किया। सीओ के समझाने पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। देर रात तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


देवस्थल पर ग्रामीण पूजा करने गए थे। वहां दो महिलाएं नमाज अदा करती दिखीं। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया। पूछने पर महिलाओं ने अपना नाम सबीना और नजीरा बताया। उन्होंने बताया कि सैदपुर गांव के मौलवी चमन शाह ने ऐसा करने के लिए कहा है। हंगामा होने पर वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को वहां से हटने के लिए कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: पड़ोसी की मदद के लिए धर्मस्थल पहुंचे दूसरे समुदाय के युवक को पीटा, आरोपी मांग रहे थे आधार कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई का लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए। कुछ लोगों ने कहा कि पुलिस कुछ दूर ले जाने के बाद बिना कार्रवाई किए ही इन महिलाओं को छोड़ देगी। इस पर भीड़ थाने पहुंच गई। ग्रामीणों ने थाने का घेरावकर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ गौरव सिंह भी पहुंच गए। ग्राम प्रधान से तहरीर लेने के बाद उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद भीड़ थाने के सामने से हटी। देर रात रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

ग्रामीण बोले-माहौल खराब करने की कोशिश

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग लंबे समय से गांव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। यह महिलाएं एक मौलवी के कहने पर आई थीं। आशंका है कि इसके पीछे कोई साजिश है। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाए।

फरीदपुर के सीओ गौरव सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर मैं थाने गया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed