{"_id":"58e797114f1c1b82575b653c","slug":"rais-miller-leader-raises-rice-mill-seeds-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिलर्स नेता की राइस मिल, सीड्स प्लांट पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिलर्स नेता की राइस मिल, सीड्स प्लांट पर छापा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम श्रद्धा शाण्डिल्यायन ने राइस मिलर्स नेता अजमेर सिंह छीना की राइस मिल और सीड्स प्लांट में छापा मारा। राइस मिल की स्टाक बुक में 232 क्विंटल गेहूं चढ़ा पाया गया, जबकि मौके पर नौ सौ क्विंटल गेहूं मिला। सीड्स प्लांट के स्टाक में भी अंतर पाया गया। इसके अलावा एसडीएम ने यहां सीड्स के नाम पर सीधी खरीद होना भी पकड़ी। राइस मिलर्स को नोटिस देकर राइस मिल का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई शुरू की गई है। जबकि सीड्स प्लांट का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति सीड्स प्रमाणीकरण से की गई है। छापामार कार्रवाई से राइस मिल मालिकों में खलबली मची रही। एसडीएम ने मंडी समिति सचिव प्रवीण अवस्थी व स्टाफ को लेकर राइस मिलर्स नेता अजमेर सिंह छीना की राइस मिल और सीड्स प्लांट पर छापा मारा। एसडीएम ने बताया कि जांच में स्टाक रजिस्टर तीन अप्रैल के बाद अपडेट नहीं किया गया। रजिस्टर में चढ़े स्टाक से अधिक माल मौके पर निकला। सीड्स प्लांट के निरीक्षण में भी स्टाक में अंतर पाया गया। सीड्स के नाम पर एक किसान से गेहूं की सीधी खरीद होती पाई गई। मंडी समिति सचिव प्रवीण अवस्थी ने बताया कि राइस मिल के निरीक्षण में स्टाक रजिस्टर में 232 क्विंटल गेहूं चढ़ा था। जबकि मौके पर नौ सौ क्विंटल गेहूं मिला। सीड्स प्लांट के निरीक्षण में 51 सौ क्विंटल गेहूं स्टाक में चढ़ा मिला। जबकि मौके पर 54 सौ क्विंटल सीड्स पाया गया। उन्होंने बताया कि खामियों पर राइस मिलर्स को नोटिस जारी कर उसकी राइस मिल का लाइसेंस निलंबित कराया जाएगा। सीड्स का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति कर रिपोर्ट बीज प्रमाणीकरण को भेजी जाएगी। राइस मिल और सीड्स प्लांट में छापामारी की कार्रवाई से खाद्यान्न माफियाओं और कुछ राइस मिलर्स में हड़कंप मचा रहा। कुछ माफिया अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से खिसक लिए। उधर, राइस मिलर्स नेता अजमेर सिंह छीना ने बेवजह उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका तर्क है कि सब कुछ ठीक था। जानबूझ कर गलत ढंग से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन