फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rainfall occurred for the second consecutive day, maximum temperature dropped by two degrees

Pilibhit News: लगातार दूसरे दिन भी हुई वर्षा, अधिकतम पारा दो डिग्री गिरा

Fri, 28 Jun 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rainfall occurred for the second consecutive day, maximum temperature dropped by two degrees
शहर के छतरी चौराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर भरे बारिश के पानी के बीच जाते राहगीर।संवा
पीलीभीत। मानसून आने के बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बारिश का क्रम बना रहा। जिले में पांच मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। बारिश होने से मौसम में बदलाव आया, तो अधिकतम पारा भी दो डिग्री गिर गया जबकि न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को मानसून की दस्तक के साथ ही जमकर बारिश हुई थी। पहले दिन 14 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। बारिश से पारा भी गिर गया। पारा गिरने से पूरे दिन मौसम में ठंडक रही। शाम को फिर बादल छाए और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह फिर काले बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटा तेज बारिश हुई। इसके बाद भी हल्की बारिश का क्रम बना रहा। बृहस्पतिवार को पांच मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। खेतों में किसानों ने धान रोपाई की तैयारी भी तेज कर दी। किसानों का कहना है कि बारिश से गन्ने और धान की फसल को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.8 तो न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कल की तुलना में अधिकतम दो और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.1 तो न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया दो दिनों में जिले में 19 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अभी दो जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। तापमान में भी और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed