फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain storm in the night black out

आंधी-बारिश से रातभर रहा ब्लैक आउट

Sun, 29 May 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 29 May 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rain storm in the night black out
बार‌िश - फोटो : pilibhit, beureu
शनिवार रात आई तेज आंधी और बरसात ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। सड़कों पर जलभराव से आवागमन पर असर पड़ा। वहीं विद्युत पोल टूटने और लाइनें क्षतिग्रस्त होते ही बिजली संकट लोगों की मुसीबत बन गया। रातभर पूरे शहर में ब्लैक आउट रहा। दूसरे दिन शाम तक भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। बिजली विभाग के अफसर सुधार कार्य कराने का दावा करते रहे, लेकिन काम बेहद धीमी गति से कराया गया। 
विज्ञापन

रात साढ़े नौ बजे से तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं। कुछ ही देर में बरसात ने मौसम का रुख ही बदल दिया। गर्मी से परेशान लोग मौसम का मिजाज बदलता देख राहत महसूस करने लगे। पर तेज आंधी बारिश होते ही शहरवासियों को बिजली संकट का अहसास भी स्वत: ही होने लगा, ऐसा हुआ भी। कुछ ही देर में बिजली की सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ गई। रूपपुर कमालु स्थित 132 केवीए पर खराबी आते ही पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। तेज हवाओं से आफीसर्स कालोनी, ठेका चौकी समेत कई स्थानों पर विद्युत पोल टूटकर धराशाही हो गए। जगह-जगह पेड़ की टहनियां गिरने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे बरसात रुकने के बाद भी लोगों को बिजली सप्लाई नहीं दी जा सकी। पूरी रात लोगों ने जैसे-तैसे ठंडक में बिजली बिन गुजारा किया। पर सुबह होने तक इन्वर्टर साथ छोड़ गए। पानी की समस्या भी लोगों के सामने आ खड़ी हुई। उधर, बिजली विभाग सुधार कार्य को लेकर बेहद सुस्त दिखाई दिया। रविवार को भी आधे दिन तक शहर में बिजली सप्लाई सुचारू नहीं की जा सकी। आवास विकास कालोनी, निरंजनकुंज, साहूकारा, आसफजान, डोरीलाल, बेनी चौधरी, तखान, खकरा, मोहतशिम खां, अशोक कालोनी, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल समेत दर्जनों इलाकों की बिजली गुल रही। हालांकि खुदागंज, रामलीला, हास्पिटल फीडर से दोपहर साढ़े बारह बजे सप्लाई शुरू हो सकी, लेकिन बार-बार बिजली आती जाती रहने से लोगों को पूरी तरह से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


पेड़ में बंधा तार न बदले जाने से रोष
आवास विकास कालोनी में गैस एजेंसी के निकट पेड़ के सहारे बांधे गए बिजली तार के स्थान पर बंच कंडक्टर लाइन न डाले जाने से वहां फिर तार टूट गया। सूचना के बाद भी पूरे दिन बिजली विभाग का कोई कर्मचारी उसे ठीक करने नहीं पहुंचा। इससे लोगों में खासा रोष देखा गया। मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत भी एसडीओ से की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों को गुस्सा बढ़ गया। मोहल्ले के लोगों लोगों को फोन पर भी संतोषजनक जवाब एसडीओ द्वारा न देने पर  मोहल्ले के लोगों ने उन पर जानबूझ कर मोहल्ले की बिजली व्यवस्था ठीक न कराने का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर जलभराव बना मुसीबत
बरसात ने नगर पालिका की ओर से जलभराव को लेकर किए जाने वाले दावों को खोखला साबित कर दिया। शनिवार रात को हुई बरसात का पानी दूसरे दिन भी सड़कों पर दिखाई दिया। रविवार सुबह दुबारा हल्की बारिश होने पर चंद मिनट में ही दुबारा सड़कें जलमग्न हो उठीं। 

एक झोंका ही उजाड़ गया आशियाना 
आंधी इतनी तेज थी कि इसका एक झोंका गरीबों के आशियाने उजाड़ने के लिए काफी रहा। तेज हवाओं से छप्परपोश मकान में रह रहे लोगों को खासी परेशानी हुई। हवाओं से छप्पर उड़ने लगे। टिनशेड भी हवाओं का रुख नहीं झेल सके। इसके अलावा हाइवे पर प्रचार प्रसार के लिए लगाए गए तमाम फ्लैक्स जहां-तहां पड़े मिले, जिनको दूसरे दिन उठाकर दुबारा व्यवस्थित करने में लोग डटे रहे। 

करंट से एक पशु की हो गई मौत
लोग रविवार को बिजली न आने को लेकर परेशान थे, तो वहीं बरसात के बाद एक पोल पर करंट उतर आया। मोहल्ला बाग गुलशेर खां में एक पोल बिजली आते ही करंट छोड़ने लगा, जिसकी चपेट में आकर एक पशु की मौत हो गई। इसको लेकर मौके पर भीड़ जुटी रही। यहां भी लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर जानबूझ कर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।


गांव भोपतयपुर में हाई वोल्टेज से फुंके उपकरण
बरखेड़ा। क्षेत्र के भोपतपुर गांव में घंटों बाद जब बिजली के दर्शन हुए तो गांव वालों की जान पर बन आई। गांव में बिजली आते ही हाईवोल्टेज आने लगे। जिससे एकाएक लोगों के घरों पर विद्युत उपकरण फुंकना शुरू हो गए। गांव के ही जगदीश प्रसाद, वीरेन्द्र कुमार, सोमपाल, रामसनेही, कुसुमा देवी के मकान में हजारों रूपये कीमत क ा नुकसान हुआ। इसके अलावा गांव की पैंसठ वर्षीय सुशीला देवी को करंट लग गया। वह पानी की मोटर शुरू कर रही थी। स्विच को हाथ लगाते ही करंट का झटका लगा। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की है। जिसमें यह भी बताया है कि एक महीना पहले भी गांव में हाइवोल्टेज की समस्या सामने आई थी। 


पूरनपुर और बीसलपुर 
में भी गुल रही बत्ती  
आंधी का असर देहात क्षेत्रों में अधिक रहा। पूरनपुर और बीसलपुर तहसील क्षेत्र में पेड़ों के तारों पर गिरते ही बिजली गुल हो गई। विद्युत पोल पहले से ही जर्जर हालत में थे, तो वह भी कई जगह गिर पड़े, जिसके सुधार के लिए गांव वालों की मदद से बिजली विभाग की टीमें लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी बारिश से सर्वाधिक नुकसान आम की फसल को हुआ है। 



आंधी-बारिश से विद्युत पोल और लाइनों में खामियां आ गई थीं। जिससे रातभर बिजली बंद रही। सुबह से काम शुरू करा दिया गया है। जिस इलाके में लाइनों का सुधार होता जा रहा है, वहां की सप्लाई शुरू कर दी जा रही है।
- लोकेंद्र बहादुर सिंह, एक्सईएन (विद्युत विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed