{"_id":"60f865cb8ebc3e7357713acd","slug":"rain-in-pilibhit-pilibhit-news-bly4538800149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर हुई रिमझिम बारिश, कहीं जलभराव तो कहीं धंसी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर हुई रिमझिम बारिश, कहीं जलभराव तो कहीं धंसी पुलिया
विज्ञापन
पीलीभीत। लगातार तीन दिन से बारिश होने से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बुधवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। बारिश से धान और गन्ने की फसल को काफी फायदा पहुंचा है। वही रोडवेज स्टैंड समेत कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। मोहल्ला भूरे खां में पुलिया धंस गई। जिसे हादसे का खतरा बना हुआ है।
जिले में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन हुई है। निचले इलाके में घरों में पानी घुस गया। बाजारों में जलभराव के हालात पैदा हुए। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से रोडवेज बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। बारिश से स्टैंड परिसर और वर्कशॉप में जलभराव की स्थित बन गई है। वहीं वर्कशॉप में फैली कीचड़ से कर्मचारियों को काम करने में काफी दिक्कत हो रही है। जबकि एआरएम वीके गंगवार का कहना है कि स्टैंड की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। अभी तक बजट की स्वीकृति नहीं मिली है। स्टैंड का नाला बंद होने से पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इससे बारिश के दौरान जलभराव की स्थित बन जाती है। इसके अलावा शहर से सटे गांव नौगवा पकड़िया में बारिश से जलभराव की स्थित बनी हुई है। टनकपुर हाईवे किनारे समेत, अशोक कॉॅलोनी, साहूकारा, डालचंद, सुनगढ़ी आदि इलाकों में पानी भरा हुआ है। बारिश से नगरपालिका की नाला सफाई की भी पोल खुल गई है। बुधवार को भी दिनभर रिममिझ बारिश होती रहीं। बारिश से धान और गन्ना की फसल को काफी लाभ पहुंचा है। इससे किसानों की भी परेशानी काफी कम हो गई है।
पुलिया धंसने से बढ़ा खतरा
पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश से मोहल्ला भूरे खां की मुख्य गली की बुधवार को सुबह पुलिया धंस गई है। इससे आवागमन भी प्रभावित हो गया है। इससे कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए। लोगों ने आवागमन बंद करने के लिए एक साइड में पत्थर रख दिया है। इससे लोगों को पुलिया धंसने की जानकारी हो जाए और दुर्घटना से बच सके। लोगों ने बताया कि आंधी पुलिया पहले से टूटी हुई है। इसके बाद बारिश में बाकी का हिस्सा धंस गया है। रात में लोगों के लिए यह पुलिया खतरा बन सकती है। नगरपालिका को सूचना देे दी गई है। इसके बाद भी कोई देखने नहीं आया है।
विज्ञापन
आधी पुलिया काफी पहले से टूटी हुई है। इसके बाद भी टूटी पुलिया को दुरुस्त नहीं कराया गया। अब बारिश में बाकी हिस्सा में भी धंस गया है। इससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। - शफी अहमद, मोहल्ला भूरे खां
पुलिया धंसने से आवागमन में दिक्कत होने लगी है। बाइक सवार गिरकर चोटिल हो सकते है। हिस्से में पत्थर रख दिया गया है। इससे लोगों को पुलिया की जानकारी हो जाए और दुर्घटना से बच सके। - साजिद, मोहल्ला भूरे खां

टनकपुर हाईवे किनारे एक पेट्रोल पंप परिसर में बारिश से हुआ जलभराव। संवाद- फोटो : PILIBHIT