फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain has started: It will take one more week to clean the drain

बारिश शुरू : अभी एक सप्ताह और लगेगा नाला सफाई में

Sat, 29 Jun 2024 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Rain has started: It will take one more week to clean the drain
शहर के मोहल्ला म​स्जिद पठानी ​स्थित नाले में भरा कूड़ा।संवाद
पीलीभीत। बारिश शुरू होने से पूर्व शहर के नालों की तलीझाड़ सफाई का दावा किया जाता रहा, अब जब बारिश शुरू हो चुकी है तो नई समयसीमा निर्धारित की गई है। फिलहाल नालों और नालियों की सफाई में एक हफ्ता और लगेगा। ऐसे में नगरपालिका के रवैये से शहरवासियों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश शुरू होने से पूर्व हर साल पालिका प्रशासन नालों की तलीझाड़ सफाई कराता है। यह और बात है कि हर साल ही इस कार्य की पोल एक दिन की बारिश से खुल जाती है। इसके बावजूद नगर पालिका के अध्यक्ष और ईओ कोई सख्ती नहीं करते।
विज्ञापन

इस वर्ष भी नगर पालिका की अध्यक्ष मानसून आने से पहले नालों की तलीझाड़ सफाई का दावा करतीं रहीं और महज दो दिन पूर्व हुई बारिश ने उनके दावों की पोल खोल दी। बता दें कि शहर में 38 नाले हैं। इनमें छह नाले बड़े और 32 छोटे हैं। सफाई का जिम्मा नगरपालिका पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी मानसून आने से चंद दिन पूर्व नालों के लिए 27 लाख का टेंडर निकाला गया, सफाई शुरू हुई पर मानसून आने से पहले पूरी नहीं हो सकी।
-
नाला सफाई में बरती जा रही लापरवाही
पालिका की ओर से नालों की सफाई कराया जाना तो शुरू कर दिया गया, लेकिन सफाई के नाम लीपापोती की गई। नाले-नालियों से महज गंदगी को निकाला गया। तलीझाड़ सफाई नहीं की गई। यही कारण रहा कि बीते दिनों हुई बारिश में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।
-
नालों की सफाई का काम कराया जा रहा है। कुछ नाले रह गए हैं। जिन्हें लगभग एक सप्ताह के भीतर साफ करा दिया जाएगा।
- डॉ आस्था अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed