{"_id":"6488b9073be5e7f6cc0889f4","slug":"railways-power-sub-station-completed-in-puranpur-pilibhit-news-c-4-1-181434-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर में रेलवे के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर में रेलवे के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण पूरा
विज्ञापन
पूरनपुर में रेलवे के आमान परिवर्तन के चलते तैयार हुआ विद्युत सब स्टेशन। संवाद
मैलानी से पीलीभीत तक चलने वाली ट्रेनों को यहीं से मिलेगी बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। रेलवे के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण पूरा हो गया है। मैलानी से पीलीभीत तक चलने वाली ट्रेनें को इसी उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
31 मई 2018 को पीलीभीत-मैलानी के बीच आखरी बार ट्रेन चली थी। इसके बाद मैलानी-पीलीभीत रेल ट्रैक आमान परिवर्तन के लिए बंद कर दिया गया। मैलानी से शाहगढ़ के बीच कुर्रैया हाल्ट से दुधियाखुर्द के बीच करीब पौन किलोमीटर छोड़कर मैलानी से शाहगढ़ तक विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है।
मैलानी से कुर्रैया तक इलेक्ट्रानिक इंजन चलाकर इसका ट्राॅयल भी एक महीने पहले पूरा कर लिया गया। मैलानी से पीलीभीत तक चलने वाली ट्रेनों को विद्युत आपूर्ति देने को पूरनपुर में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण भी पूरा हो गया है। प्रबंधक विद्युत कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि उपकेंद्र से पीलीभीत से मैलानी के बीच चलने वाली ट्रेनों को यहीं से विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
0000000
एनओसी को चल रही कोशिश
आरवीएनएल के प्रबंधक विद्युत कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि कुर्रैया हाल्ट-दुधियाखुर्द के बीच करीब पौन किलोमीटर में जंगल विभाग से एनओसी न मिलने पर काम रुका हुआ है। जबकि इस क्षेत्र में विद्युतीकरण को खंभे लगवाए जा चुके है। एनओसी के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।