{"_id":"5e6925c98ebc3ef3fb6600d2","slug":"railway-pilibhit-news-bly3990499188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएस निरीक्षण ओके ..इसी माह दौड़ेंगी ब्रॉडगेज ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएस निरीक्षण ओके ..इसी माह दौड़ेंगी ब्रॉडगेज ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक इसी माह ब्रॉडगेज ट्रेन दौड़ेगी। विश्वस्त रेल सूत्रों के मुताबिक रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने निरीक्षण के बाद ट्रेन संचालन को हरी झंडी दे दी है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सब कुछ ठीकठाक रहा तो मार्च में ही पीलीभीत से बीसलपुर तक रेलयात्रियों को तेज स्पीड वाली ब्रॉडगेज ट्रेनों का सफर करने का मौका मिल सकता है।
पीलीभीत-बीसलपुर रेल मार्ग पर आमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो चुका है। बीते फरवरी माह की 10 और 11 तारीख को सीआरएस निरीक्षण भी हो चुका है। सीआरएस निरीक्षण के दौरान ट्रैक के कुछ प्वाइंटों पर खामियां मिलने के साथ कुछ कार्य भी अधूरे पाए गए थे। इस दौरान रेल अफसरों को खामियां दुरुस्त करने के साथ आधे अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद रेल अफसरों ने आनन फानन में कमियों को दुरुस्त करते हुए अधूरे पड़े कार्यों को भी पूरा करा दिया। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम के निरीक्षण की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अभी तक उनका निरीक्षण नहीं हो सका है। रेलवे के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पीलीभीत-बीसलपुर ब्रॉडगेज ट्रैक को लेकर सीआरएस ने भी हरी झंडी दे दी है। माना जा रहा है कि सीआरएस की ओके रिपोर्ट मिलने के बाद इसी माह के अंत तक इस रूट पर बॉडगेज ट्रेनें दौडने लगेंगी। रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी सीआरएस निरीक्षण की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। मगर, इसी माह के अंत तक पीलीभीत-बीसलपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है।
10 हजार से अधिक यात्रियों को मिलेगी राहत
पीलीभीत से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर तक आने जाने वाले दैनिक यात्रियों की संख्या 10 हजार से अधिक है। मीटरगेज ट्रेनों का संचालन बंद होने से इन यात्रियों को रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है। यदि इसी माह ही ब्रॉडगेज ट्रेनों का संचालन शुरू होता है तो इन 10 हजार यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ब्रॉडगेज ट्रेनों का संचालन न होने से जूझ रहे दैनिक यात्री
बीसलपुर। पीलीभीत-बीसलपुर रेल मार्ग पर आमान परिवर्तन का कार्य पूरा होने के बाद भी अभी तक ब्रॉडगेज ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया जा सका है। इससे इस रूट पर चलने वाले करीब 10 हजार से अधिक दैनिक यात्रियों को रोजाना ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। बीसलपुर-पीलीभीत सड़क मार्ग पर रोडवेज बसें कम होने से डग्गामार वाहन संचालकों की मनमानी का शिकार होना पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि अब जब सीआरएस निरीक्षण हो चुका है तो अब ट्रेन को जल्द चला देना चाहिए। मां पूर्णागिरी मेला भी शुरू हो चुका है, यदि ट्रेनें शुरू हो जाएं तो काफी लोगों को सुविधा मिल जाएगी।
ट्रेन संचालन जल्द शुरू कराएं
रेलवे लाइन बिछने और सारा निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद ट्रेनों का संचालन शुरू न होने के पीछे विभागीय अधिकारी ही जिम्मेदार हैं। रेलवे को ब्रॉडगेज ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू करना चाहिए। -नवीन सक्सेना, यात्री, मोहल्ला बख्तावरलाल
ट्रेनें चलने से हर किसी को मिलेगी राहत
सारी काम पूरे होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। पीलीभीत से बीसलपुर तक तेज स्पीड की ट्रेनें चलने से हर किसी को राहत मिलेगी। अभी तो रोडवेज या प्राइवेट वाहनों से आना पड़ता है। -आरके गंगवार, यात्री, मोहल्ला रामनगर
खामियाजा भुगत रहे यात्री
आमान परिवर्तन कार्य पूरा होने के बाद ब्रॉडगेज ट्रेनें जल्दी चलानी चाहिए। यात्रियों को लंबे समय से रोडवेज या प्राइवेट डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ता है। -राहुल देव मिश्रा, यात्री, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद
पहले ही बहुत समय लग चुका है
ट्रेनों का संचालन शुरू कराने के लिए पहले ही बहुत समय लग चुका है। सीआरएस जांच पूरी हो चुकी है। अब ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू कराना चाहिए। -राजीव गुप्ता, यात्री, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद