{"_id":"5e1b2d708ebc3e87d6159e2e","slug":"railway-pilibhit-news-bly3916954171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक इंटरलॉकिंग काम पूरा, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक इंटरलॉकिंग काम पूरा, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे जंक्शन पर एएसएम कार्यालय से इलैक्ट्रानिक पैनल से शुरु हुआ ट्रेनों का संचालन।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। एक सप्ताह से चल रहा इंटरलॉकिंग टेस्टिंग पूरा हो गया। रविवार सुबह 7.20 बजे इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से पहली ट्रेन बरेली के लिए रवाना हुई। इसके बाद नए सिस्टम से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इसके बाद बीसलपुर तक सीआरएस की तैयारियां तेजी से शुरू हो गईं है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक ब्रॉडग्रेज की ट्रेन चलाने के लिए पिछले एक सप्ताह जंक्शन पर इंटरलॉकिंग काम चल रहा था। शनिवार शाम तीन घंटे तक टेस्टिंग ब्लाक लिया गया। इसमें सभी प्वाइंटों और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का ट्रायल हुआ। रात में ट्रायल सफल होने के बाद रेल प्रशासन खुशी में झूम उठा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। रविवार सुबह 07:20 बजे बरेली की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 52362 नए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की शाम को इंटरलॉकिंग काम पूरा हो गया है। इससे ट्रेनों का संचालन नए सिस्टम से होगा। अब ट्रेनों का संचालन बेहतर ढंग से होगा। इसके बाद बीसलपुर तक ट्रेन चलाने के लिए तैयारियां तेजी से शुरु हो गई है। जल्द ही सीआरएस होने की संभावना है। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया इंटरलॉकिंग को लेकर रात में टेस्टिंग ब्लाक लेकर ट्रायल हुआ। ट्रायल सफल होने के बाद ट्रेनों का संचालन इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से शुरु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।