फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Railway

पांच साल बाद लखनऊ के लिए बड़ी लाइन को मिलेगी रफ्तार

Fri, 02 Aug 2019 06:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Railway
पीलीभीत। वर्ष 2013 में ब्राडगेज कार्य को मंजूरी मिलने के लंबे समय के बाद भी पीलीभीत-मैलानी रूट का काम अधूरा पड़ा है। लेकिन लखनऊ से सीतापुर के बाद मैलानी तक का काम पूरा होने के बाद जल्द ही पीलीभीत-मैलानी रूट पर भी काम में तेजी आने की उम्मीद बढ़ी है। बरसात इसमें रोड़ा न बन जाए बस यही अंदेशा है।
विज्ञापन

लखनऊ से जिले वासियों को जोड़ने के लिए पीलीभीत-ऐशबाग रेल मार्ग को ब्राडगेज की मंजूरी मिली थी। पीलीभीत से मैलानी होते हुए ऐशबाग तक के करीब 235 किलोमीटर रेलपथ को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने के लिए वर्ष 2013 में कार्य शुरू किया गया था। इसके निर्माण कार्य का जिम्मा रेलवे विकास निगम लिमिटेड को दिया गया। कार्य को तीन फेज में किया जाना था। इसके तहत फर्स्ट फेज में लखनऊ से सीतापुर, सेकंड फेज में सीतापुर से मैलानी और थर्ड फेज में मैलानी से पीलीभीत का कार्य किया जाना है। इधर, लंबा समय बीतने के बाद भी पीलीभीत से मैलानी मात्र कंस्ट्रक्शन वर्क को ही अंजाम दिया जा सका है। उधर, पिछले दिनों लखनऊ से सीतापुर तक रेलपथ पर बड़ी लाइन शुरू होने के बाद सीतापुर से मैलानी तक कार्य की रफ्तार बढ़ा दी गई थी। अब सीतापुर-मैलानी रूट पर अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद पीलीभीत से मैलानी रूट पर भी कार्य में तेजी आ सकती है।
विज्ञापन


थर्ड फेज में शुरू हुए थे कार्य
थर्ड फेज में मैलानी-पीलीभीत रेल प्रखंड पर कार्य होना है। थर्ड फेज में कंस्ट्रक्शन वर्क तेजी से शुरू किया गया। इसके तहत पूरनपुर, शाहगढ़, माला आदि रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन भवन निर्माण समेत अन्य कार्य चल रहे हैं, जबकि पूरनपुर से मैलानी के बीच पड़ने वाले स्टेशनों के भवन भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतापुर-मैलानी सीआरएस पर टिकी निगाहें
सेकंड फेज में चल रहे सीतापुर मैलानी ब्राडगेज रूट पर कार्य पूरा होने के बाद अब सीआरएस होना बाकी है। इसके लिए कार्यदायी संस्था अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक सीतापुर मैलानी रूट पर सीआरएस के बाद ही मैलानी-पीलीभीत ब्राडगेज कार्य तेजी पकड़ेंगे।

ये होगा लाभ
अब तक पीलीभीत के लोगों को राजधानी तक पहुंचने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनको कोई सीधा और आसान सफर का रास्ता नहीं मिलता। अभी लखनऊ का सफर करने के लिए बरेली होते हुए या फिर चंद बसों के सहारे रहना पड़ता है। पीलीभीत-मैलानी ब्राडगेज का काम पूरा होने के बाद सीधे राजधानी लखनऊ पहुंच सकेंगे। इससे हर तबके को फायदा मिलेगा।


पीलीभीत ऐशबाग रूट पर ब्राडगेज कार्य तीन फेज में किए जा रहे हैं। पहले फेज में लखनऊ से सीतापुर व दूसरे में मैलानी तक काम तेजी से चल रहा है। मैलानी रूट पर जल्द ही सीआएस होने के बाद पीलीभीत ब्राडगेज कार्यों में तेजी आएगी।
- राजेंद्र कुमार, पीआरओ, इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed