फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rahul Gandhi will Bisalpur, preparations complete

राहुल गांधी आज आएंगे बीसलपुर, तैयारियां पूरी

Mon, 26 Sep 2016 11:26 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी किसान यात्रा के दौरान 27 सितंबर को बीसलपुर आएंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू और अन्य पार्टी नेता रोड शो के दौरान उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी बीसलपुर मंडी समिति में किसान सभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

बीसलपुर में कार्यक्रम के आयोजक अनीस अहमद खां ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद 3:30 बजे शाहजहांपुर के बार्डर पर गांव खनंका में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वहीं से रोड शो शुरू होगा। मंडी में साढ़े चार बजे किसान सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बरेली के लिए रोड मार्ग से बरेली रवाना हो जाएंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह चब्बा ने कार्यक्रम स्थल पर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया और संतोष जताया। 
विज्ञापन



किसान यात्रा को सफल बनाने के लिए हुई बैठक
क्रासर...
तीन विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए संयोजक
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शहर में कई जगह बैठकें कर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी ने पूरनपुर, शहर, बरखेड़ा विधानसभाओं में अलग-अलग संयोजक बनाकर जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्ष शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी ने की। बैठक में पांच सौ कार्यकर्ताओं के ले जाने की रणनीति बनी। बैठक में लालराम वर्मा, अशोक बाल्मीकि, आलोक कोहली, विनोद कश्यप, नवीजान अंसारी, राजेश कुमार, पन्नू, धमेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।  
एनएसयूआई की बैठक में किसान यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। यह बैठक जिलाध्यक्ष मुनेंद्रपाल सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव नंदकिशोर कश्यप ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की। बैठक में नरेद्र पाल वर्मा, संजीव पाल, दुर्गेंश गंगवार, सनोज वाल्मीकि, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने बैठक कर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई। सैयद तौकीर अहमद के आवास पर हुई बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी ने कहा कि की किसान यात्रा को बड़ी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाकर सफल बनाया जाएगा। बैठक में पूरनपुर से राजिश खां, रेहान रजा, व गुरजीत सिंह मल्लों को संयोजक बनाया है। पीलीभीत विधान सभा से अखलाक अंसारी, युका लोकसभा अध्यक्ष मोईन खान, सैय्यद तौकीर, अश्विनी अग्रिहोत्री, उमेश दीक्षित व इकबाल मलिक ने कमाल संभाली है। बरखेड़ा से मोतीराम, रईस, सीताराम को जिम्मेदारी दी गई है। यात्रा को सफल बनाने के लिए एक हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ ले जाने की भी रणनीति बनाई गई।


बीसलपुर में दूसरी बार आ रहे राहुल 
2012 के चुनाव में बीसलपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके फूलबाबू के लिए चुनाव रैली को संबोधित कर चुके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी दूसरी बार बीसलपुर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार भी फूलबाबू के लिए ही सभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed