फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raging ABVP worker

लड़खड़ाई उच्च शिक्षा व्यवस्था पर भड़के एबीवीपी वाले

Thu, 07 Jan 2016 11:10 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 07 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Raging ABVP worker
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की चरमराई उच्च
विज्ञापन
शिक्षा व्यवस्था के विरोध में बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।

प्रांतीय आह्वान पर विद्यार्थी परिषद के तमाम कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को नेहरू ऊर्जा उद्यान में एकत्र हुए। यहां जिला संयोजक जीतू सूर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में चरमराई उच्च शिक्षा व्यवस्था के विरोध में धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान जिला संगठनमंत्री दीपक कुमार ने कहा कि प्रदेश में तमाम विश्वविद्यालय और अन्य बड़े शिक्षण संस्थान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश में उच्च शिक्षा की स्थिति बेहद दयनीय होती जा रही है। इसमें सुधार नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

 धरनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार को 31 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में माध्यमिक शिक्षा में सपुस्तकीय परीक्षा कराने के प्रयास पर रोक लगाने, विश्वविद्यालयों में प्रवेश समस्या का स्थाई समाधान कराने, पाठ्यक्रमों में परिवर्तन को पाठ्यक्रम समिति बनाने, शोधार्थियों को दस हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति देने, शैक्षिक संस्थानों में संयुक्त शैक्षिक कलेंडर जारी करने, प्रवेश के एक माह के भीतर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति खातों में भेजने, विश्वविद्यालयों में एक समान शुल्क संरचना सुनिश्चित करने आदि की मांग की गई।

धरना देने वालों में अजय शर्मा, अनमोल सक्सेना, हर्ष शर्मा, प्रदीप राय, करन वंशवाल, अभिलाष, अमन, आकाश, अश्वनी कुमार, नरेशपाल, रमेश कुमार, रामसेवक, दिनेश, बिलाल, अंकित, रोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed