फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Quarrel in the naming ceremony, the police arrived

नामकरण की दावत में झगड़ा, पुलिस पहुंची

Sun, 10 Oct 2021 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Quarrel in the naming ceremony, the police arrived
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में बीती रात नामकरण संस्कार पर बज रहे डीजे में अपनी-अपनी मन पसंद का गाना लगवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने लगा। दो लोगों द्वारा बीच बचाव करने से एक पक्ष ने नाराज होकर दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो हमलावरों के विरुद्ध घटना की एनसीआर दर्ज कर दोनों का शांति भंग की धारा 151 के तहत चालान कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी निवासी आकाश पुत्र दीनदयाल ने पुलिस को बताया कि हमारे गांव के राजपाल की पुत्री का बीते दिवस शुक्रवार को नामकरण संस्कार का कार्यक्रम था जिसमें डीजे के कार्यक्रम के साथ ही दावत का भी प्रोग्राम था। नामकरण संस्कार के बाद देर शाम दावत का प्रोग्राम चल रहा था उसी दौरान डीजे भी बज रहा था। डीजे में अपनी मन पसंद का गाना लगवाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ जाने पर दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। उसने बताया कि वह एवं उसके ही गांव के राजकुमार दोनों लोग भी दावत खाने गए। दोनों लोगों के द्वारा बीच-बचाव करने से नाराज होकर थाना जहानाबाद के गांव उझैनिया निवासी प्रमोद एवं ठाकुर दास ने मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया।
विज्ञापन

दावत के प्रोग्राम के साथ डीजे चलने से मौके पर काफी लोग मौजूद रहे। इस दौरान झगड़ा होने से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रमोद एवं ठाकुरदास को पकड़ लिया। उसके बाद दोनों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि उपरोक्त दोनों के विरुद्ध घटना की एनसीआर दर्ज कर दोनों का शांति भंग की धारा 151 के तहत शनिवार को चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed