{"_id":"67193b5100d2fe9bad0955cf","slug":"pushya-nakshatra-today-money-will-rain-in-the-market-before-dhanteras-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124504-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुष्य नक्षत्र आज, धनतेरस से पहले बाजार में बरसेगा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुष्य नक्षत्र आज, धनतेरस से पहले बाजार में बरसेगा धन
विज्ञापन
पीलीभीत में एक सर्राफा शो रूम पर खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : गोली लगने से घायल गुरपिंदर सिंह
पीलीभीत। त्योहारी सीजन में नवरात्रि के बाद अब धनतेरस से पहले 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र पर बाजार में जमकर धन बरसेगा। इस बार पुष्य नक्षत्र गुरुवार को पड़ने के कारण इसका और ज्यादा महत्व है, इसलिए कारोबारियों को और ज्यादा कारोबार होने की संभावना है।
बृहस्पतिवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ने के कारण इसे पुष्य नक्षत्र योग के नाम से जाना जाता है। पुष्य में नया काम शुरु करने और खरीददारी को बहुत ही शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र की शुरुआत सुबह से हो जाएगी। पंडित राकेश बाजपेई के अनुसार पुष्य नक्षत्र बृहस्पतिवार की सुबह सवा छह बजे से दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह 7:40 बजे तक रहेगा।
बृहस्पतिवार सुबह 10:12 मिनट से 10:57 बजे सुबह तक। इसके बाद दोपहर 2.42 से 3.27 मिनट तक शुभ मुहूर्त नहीं है। पुष्य नक्षत्र के चलते बुधवार देर शाम तक बाजार काफी सज गया था। ज्वेलरी की दुकान के अलावा ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक आदि की दुकानों पर नए से नए डिजायन के आइटम मंगवाए गए हैं। दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दुकानदारों को भी बेहतर कारोबार की उम्मीद हैं। व्यापारी भी इस नक्षत्र को लेकर काफी खुश हैं।
विज्ञापन
इस बार बाजारों में पिछली बार से अच्छी भीड़ है। सोने, चांदी की खरीदारी भी पिछली बार से ज्यादा हो रही है। महंगा होने के बाद भी लोग ले रहे हैं। पुष्य नक्षत्र से दीपावली के लिए सोने, चांदी की खरीदारी आरंभ हो जाती है। व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है।- नीरज श्रीवास्तव
पर्व और पुष्य नक्षत्र को लेकर तैयारी पूरी है। आधुनिक बैटरी चलित वाहन उनके पास वाहन मौजूद हैं। हर साल की भांति ही इस बार भी अच्छा व्यापार होने की उम्मीद हैं। - पंकज पांडेय

पीलीभीत में एक सर्राफा शो रूम पर खरीददारी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : गोली लगने से घायल गुरपिंदर सिंह