{"_id":"101c6c706f59d343f772809fb33091f8","slug":"purnpur-the-day-long-electric-eye-cap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर में दिनभर चली बिजली की आंख मिचौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर में दिनभर चली बिजली की आंख मिचौली
Purnpur
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में मंगलवार को नगर की बिजली सप्लाई दिनभर लड़खड़ाई रही। शेड्यूल के तहत बिजली सप्लाई पूरे समय न मिलने और बिजली सप्लाई की आंख मिचौली से उपभोक्ताओं में रोष देखा गया।
विज्ञापन
इन दिनों बिजली सप्लाई का शेड्यूल सुबह तीन से नौ बजे और अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक का है। मंगलवार को सुबह चार बजे बिजली सप्लाई मिलने के बाद पौने आठ बजे ही गुल हो गई। अपराह्न को तीन बजे बिजली सप्लाई मिलने के कुछ मिनटों बाद ठप हो गई। इसके बाद शाम तक बिजली के आने-जाने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
बिजली की इस अव्यवस्था से गर्मी में उपभोक्ताओं को खासी असुविधा हुई। स्टेशन रोड पर एक टाकीज वाली गली सहित कई मोहल्लों में हाई, लो-वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई सुधीर शर्मा ने बताया कि ओवर लोड को लेकर कुछ समस्या हुई है।
विज्ञापन
उधर, गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खराब बिजली सप्लाई को सही कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि नगर में निर्धारित समय में आधा, पौन घंटे ही सही से बिजली सप्लाई मिल पा रही है।
बिजली सप्लाई ठप होने की जानकारी नहीं है। यदि कहीं बिजली आपूर्ति में फाल्ट के कारण दिक्कत है, तो उसे दिखवाया जाएगा।
- सुधीर शर्मा, जेई, बिजली विभाग