{"_id":"666f708d779a0495a4051904","slug":"purchase-centers-closed-for-wheat-purchase-of-1343-of-target-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118020-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लक्ष्य का 13.43 फीसदी गेहूं खरीद बंद हुए क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लक्ष्य का 13.43 फीसदी गेहूं खरीद बंद हुए क्रय केंद्र
Mon, 17 Jun 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में शनिवार को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद बंद हो गई। इस सीजन में जिले में चार लाख क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी जो लक्ष्य का सिर्फ 13.43 फीसदी है। कम खरीद के पीछे बाजार में गेहूं का अच्छा मूल्य मिलना बताया जा रहा है।
इस बार पहली मार्च से गेहूं खरीद शुरू की गई थी। इसके लिए 146 क्रय केंद्र खोले गए। फसल तैयार न होने के कारण खरीद एक माह बाद अप्रैल से शुरू हो सकी थी। गेहूं का बाजार भाव समर्थन मूल्य से अधिक होने के चलते सरकारी गेहूं खरीद शुरूआत से ही धड़ाम हो गई। मंडी में सख्ती बरतते हुए किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों तक ले जाने के प्रयास किए गए इसके बाद भी खरीद गति नहीं पकड़ सकी थी।
गेहूं खरीद से जुड़े अधिकारियों ने भी जमकर भागदौड़ की। करीब दो माह बाद जिम्मेदार लक्ष्य के सापेक्ष दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब हो गए। इसके बाद गेहूं खरीद की रफ्तार फिर कम हो गई। जिले को इस बार 3.08 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों की मानें तो इस बार अब तक 41363.48 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया है। इसमें सर्वाधिक खरीद खाद्य विभाग के 29 क्रय केंद्रों के माध्यम से की गई। वहीं पीसीयू सबसे फिसड्डी साबित हुआ। इस क्रय एजेंसी के सर्वाधिक 33 केंद्र लगाए गए थे।
विज्ञापन
वर्जन
इस बार 41363.48 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई है, जोकि लक्ष्य के सापेक्ष 13.43 प्रतिशत है। - विजय कुमार शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -