{"_id":"66d85b02c5425deada03be7e","slug":"puranpur-stood-first-in-model-presentation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121967-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मॉडल प्रस्तुतीकरण में पूरनपुर रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मॉडल प्रस्तुतीकरण में पूरनपुर रहा प्रथम
विज्ञापन
बीसलपुर डाइट में शिक्षकों ने सजाए मॉडल।स्रोत:प्राचार्य
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों का जनपद स्तरीय नवाचार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मॉडल प्रस्तुतीकरण में पूरनपुर प्रथम स्थान पर रहा।
नवाचार मेले में जनपद के कई माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। शिक्षक- शिक्षिकाओं ने कक्षा शिक्षण में प्रयोग किए जाने वाले नवाचारों को प्रस्तुत किया, जिसमें दृष्टि दोष, मिनी स्प्रे पंप, टॉय फॉर ट्रैश, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोलर सेटेलाइट सिस्टम, सामुदायिक सहभागिता, उत्तर प्रदेश का पिटारा, भाषा व गणित विषय पढ़ाने में विभिन्न प्रकार के टीएलएम बनाए।
नवाचार मेले में माध्यमिक स्तर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर के राजकुमार ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई के विजय सिंह ने द्वितीय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया मरौरी की रितु सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। डायट स्तर पर प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ने प्रथम और आशा सुमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
डायट प्राचार्य महेंद्रपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं शिक्षक के कौशलों को बढ़ाती हैं और कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाने में मदद करती हैं।