फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Puranpur police inspector suspended for negligence

Pilibhit News: लापरवाही पर पूरनपुर कोतवाल निलंबित

Sat, 22 Jun 2024 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Puranpur police inspector suspended for negligence
पीलीभीत। लखीमपुर जनपद में हाईवे किनारे बेसुध मिली छात्रा के मामले में लापरवाही सामने आने पर एसपी अविनाश पांडेय ने पूरनपुर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया है। मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी हैं। लखीमपुर और शाहजहांपुर से भी इनपुट जुटाने के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इधर, दूसरे दिन भी छात्रा का मेडिकल कॉलेज में उपचार चलता रहा।
विज्ञापन

छात्रा को बृहस्पतिवार को पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। एसपी अविनाश पांडेय के अलावा आईजी डॉ. राकेश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा का हाल जानने के साथ परिजनों से बातचीत की थी। जांच में छात्रा के शरीर में अंदरूनी या बाहरी कोई चोट नहीं पाई गई थी। बातचीत के दौरान परिजनों ने 13 जून को पूरनपुर कोतवाली में सूचना देने की बात कही थी। इधर गुमशुदगी की प्राथमिकी को अपहरण की धारा में तरमीम किया गया। एसपी अविनाश पांडेय ने सच्चाई जानने के लिए तीन टीमों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी थी। बृहस्पतिवार रात एएसपी समेत कई सर्किल के सीओ ने पूरनपुर कोतवाली पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


इधर, पिता के पूरनपुर कोतवाली में सूचना देने के बावजूद पुलिस के गंभीरता से न लेने का मामला सामने आने पर देर रात एसपी ने कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया। लखीमपुर और शाहजहांपुर पहुंचकर टीमों ने इनपुट जुटाए। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


—

पूरनपुर कोतवाल को निलंबित किया गया है। प्रकरण से संबंधित जांच जारी है। जल्द ही सही पहलुओं के साथ प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

- अविनाश पांडेय, एसपी

00

पीलीभीत पुलिस ने नगर पंचायत की पूर्व सदस्य के पुत्र सहित दो को पकड़ा

खुटार (शाहजहांपुर)। पीलीभीत से अपने गांव जा रही मेडिकल छात्रा को लखीमपुर के गांव चिमनी के पास कार से फेंके जाने के मामले में पीलीभीत एसओजी टीम ने गांव कुसुमा से एक युवक और खुटार से नगर पंचायत की पूर्व सदस्य के पुत्र को पकड़ा है।

थाना सेहरामऊ उत्तरी के एक गांव निवासी व्यक्ति का पीलीभीत शहर में भी मकान है। उनकी पुत्री पीलीभीत के ही एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती है। घर जाने की बात कहने पर उन्होंने 12 जून को पुत्री को पीलीभीत से टाटा मैजिक वाहन पर बैठा दिया था। शाम को पुत्री ने पूरनपुर से घर के लिए इको वाहन मिलने की बात भी बताई थी। इसके बाद से पुत्री से संपर्क नहीं हो रहा था। मामले में छात्रा की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। 19 जून को छात्रा लखीमपुर में गांव चिमनी के पास बेसुध हालत में पड़ी मिली थी। लोगों ने छात्रा को कार से फेंके जाने की जानकारी पुलिस को दी थी। जानकारी पाकर पहुंचे छात्रा के पिता ने पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 20 जून को आईजी डाॅ. राकेश सिंह और एसपी ने छात्रा से जानकारी ली थी।


इसके बाद पीलीभीत की एसओजी 20 जून को ही खुटार पहुंची और पूर्व सभासद के पुत्र के साथ ही गांव कुसुमा से एक युवक को अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि छात्रा के मामले में पीलीभीत पुलिस दो लोगों को ले गई है। छात्रा के गायब होने के मामले में दोनों की क्या भूमिका है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। सूत्र बताते हैं कि जिस वाहन से छात्रा को लखीमपुर ले जाया गया था, वह खुटार के युवकों ने उपलब्ध कराई थी, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed