फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pulses prices fall, dry fruits rise by up to Rs 100 with the onset of winter.

Pilibhit News: दालों पर दाम घटे, सर्दी के साथ मेवों पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

Sun, 14 Dec 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 14 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pulses prices fall, dry fruits rise by up to Rs 100 with the onset of winter.
बाजार में एक दुकान पर रखीं दालें। संवाद
पीलीभीत। दिसंबर में सहालग खत्म होते ही दलहन ने लोगों को राहत दी है। प्रमुख दालों केे भाव में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सर्दी के साथ मेवों के दाम बढ़ गए हैं। काजू-बादाम और अन्य मेवों में करीब 100 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका आम आदमी की जेब पर असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन


सहालग के दौरान दालों की मांग अचानक बढ़ जाने से इनके दाम भी बढ़ गए थे। होटल, कैटरर्स व शादी समारोह में दालों की खपत अधिक होने के कारण अरहर, उड़द, मूंग व चना दाल महंगी बिक रही थी। अब सहालग खत्म होते ही दालों की मांग में भी कमी आई है। इससे दालों के दाम 5 से 20 रुपये प्रति किलो तक नीचे आ गए हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को कुछ हद तक राहत मिली है। वहीं, दूसरी ओर ठंड बढ़ते ही सूखे मेवों की मांग के कारण बादाम, काजू, किशमिश, मखाने की बिक्री में इजाफा हुआ है। मांग बढ़ने से इनके दामों में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इस तरह बढ़े सूखे मेवों के दाम
अक्टूबर दिसंबर
1.काजू (सिंगल पीस) 820 850
2. काजू (टूकड़े) 780 820

3. बादाम 790 870
4. चिरौंजी 1900 1850
5. मखाने 1120 1020
6. गोंद 320 280
7. किशमिश (कच्ची) 420 480
8. किशमिश (पकी) 280 350

दो माह में घटे दामों की रेट लिस्ट प्रति किलो में
अक्टूबर दिसंबर
1. मसूर 114 105
2. अरहर 98 92
3. उर्दू 98 94
4. काला चना 72 68
5. सफेद चना 108 99
6. राजमा 135 118
नोट : प्रति किलो के हिसाब से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed