फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Public toilets at the station are choked, water is flowing on the road

Pilibhit News: स्टेशन का सार्वजनिक शौचालय चोक, सड़क पर बह रहा पानी

Tue, 03 Dec 2024 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Public toilets at the station are choked, water is flowing on the road
पीलीभीत रेलवे स्टेशन परिसर में सार्वजनिक शौचालय के बाहर बहता पानी।संवाद
पीलीभीत। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर बने सार्वजनिक शौचालय की नाली चोक होने से गंदा पानी सोमवार को सड़क पर बहने लगा। इससे वहां से गुजरने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। दुर्गंध के चलते लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया है। शौचालय का गंदा पानी पास की नाली से निकलता है। लंबे समय से शौचालय के टैंक व नाली की सफाई न होने से पानी निकास की नाली चोक हो गई है।
विज्ञापन

इससे शौचालय का गंदा पानी अब सड़क पर बहने लगा है। दोपहर के समय शौचालय का गंदा पानी सड़क पर बहता रहा है। स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। शौचालय का गंदा पानी स्टेशन परिसर के सामने बने आवासीय परिसर के रास्ते पर भी फैला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी काफी दूर घूमकर अपने कार्यस्थल पहुंंचते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यह स्थिति यहां काफी दिनों से है।
--
मामले की जानकारी नहीं है। अगर गंदा पानी सड़क पर आ रहा है, तो संबंधित कर्मचारी को निर्देश देकर वहां की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।



- राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed