फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Public thrashing of government doctor, video surfaced

सरकारी डॉक्टर की सरेआम पिटाई, आरोप से घिरे ब्लॉक प्रमुख, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 Jun 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Public thrashing of government doctor, video surfaced
एसपी आफिस में प्रार्थना पत्र देने पहुंचे डॉक्टर जगराज सिंह। संवाद - फोटो : PILIBHIT
अमरिया/पीलीभीत। हल्द्वानी के सुशीलादेवी राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टर जगराज सिंह को हाईवे पर साइड न देने के आरोप में अमरिया में सरेआम पीटा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर भाजपा नेता और अमरिया के ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह उर्फ निशान सिंह पर आरोप लगाया है। दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख ने डॉक्टर व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार को शाम करीब 6.30 बजे की है।
विज्ञापन

डॉक्टर जगराज सिंह क्षेत्र के जगत गांव के मूल निवासी हैं और हल्द्वानी में सेवारत हैं। उनका कहना है कि वह गांव से अमरिया के लिए निकले थे। रास्ते में पुलिस का पैदल मार्च निकल रहा था। गाड़ी रोककर सड़क पर खड़े हो गए। इसी दौरान ब्लॉक प्रमुख अपनी स्कॉर्पियो से हूटर बजाते हुए निकले। कई लोग स्कार्पियों में थे। गाड़ी हटाने के लिए कहा तो गाड़ी किनारे की और हाथ से इशारा देकर निकल जाने के लिए कहा। आरोप है कि इससे खफा होकर ब्लॉक प्रमुख गाड़ी से उतरे और साथ के लोगों के साथ हमलावर हो गए। उनके साथ मारपीट की गई। उनकी गाड़ी की चाबी छीन कर जाने लगे।
विज्ञापन

जब चाबी मांगी तो अपनी गाड़ी में बैठाकर सितारगंज की ओर लेकर जाने लगे। किसी तरह कूदकर जान बचानी पड़ी। डॉक्टर के मुताबिक घटना के बाद वह अमरिया थाने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस के सामने उनका प्रार्थना पत्र फाड़ दिया गया। जान से मारने की धमकी दी गई। बिना कार्रवाई के ही डॉक्टर को थाने से लौटना पड़ा। रविवार को पूरा घटनाक्रम एसपी को बताया। एसपी ने सीओ सदर को जांच सौंपी गई है। पीटे जाने से डाक्टर आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने डॉक्टर पर लगाए आरोप, कहा- मैंने नहीं पीटा
ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह का कहना है कि डॉक्टर जगराज सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति ने साइड मांगने पर उनके साथ बदसलूकी की। फिर भी मैंने किसी को नहीं पीटा। उल्टे मेरी गाड़ी में घूंसा मारा गया, जिससे शीशा टूटा है। ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि डाक्टर और उनका साथी नशे में थे। घटनाक्रम की तहरीर डाक्टर व एक अन्य के खिलाफ दी गई है। पुलिस ने उसे दर्ज किया है।

दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। दोनों ओर से शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने डॉक्टर का मेडिकल कराया है। अब साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी। -लल्लन सिंह, सीओ सदर

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से लिया गया है मारपीट का यह फोटो।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से लिया गया है मारपीट का यह फोटो।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed