{"_id":"65a80d61ff83814739066e9b","slug":"public-service-centers-will-be-built-in-15-gram-panchayat-houses-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-10864-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 15 ग्राम पंचायत घरों में बनेंगे जनसेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 15 ग्राम पंचायत घरों में बनेंगे जनसेवा केंद्र
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन के प्रत्येक गांवों में बनाए गए ग्राम पंचायत सचिवालयों में जनसेवा केंद्र संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। इसी के तहत पूरनपुर, बीसलपुर और बिलसंडा ब्लॉक के 15 गांवों में इनका संचालन किया जाना है। इसके लिए ब्लॉक से प्रस्ताव भेजा गया है। जनसेवा कक्ष खोले जाने के लिए पंचायत के खातों में धनराशि भेजी जा रही है।
गांवों के लोगों और युवाओं को कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आय, जाति, निवास सहित कई प्रमाणपत्रों की जरुरत पड़ती है। इसके लिए उनको शहर आना पड़ता है। गांव के लोगों को इस दौड़भाग से निजात दिलाने के लिए शासन ने पंचायतों में खोले गए सचिवालयों में ही जनसेवा केंद्र संचालित करने के आदेश दिए थे।
शासन के इस आदेश पर पंचायत घरों में इनका संचालन किया जाना है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में इनका संचालन होना है। इसके लिए मुख्यालय से भी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। पंचायतों में इनकी कवायद भी शुरु हो गई है। शासन ने जिले में पहले चरण में 55 ग्राम पंचायतों में इनका संचालन करने के आदेश दिए थे। इसमें अभी 40 पंचायतों में इसका काम चल रहा है।
विज्ञापन
अब पूरनपुर, बिलसंडा और बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र से वहां के एडीओ की ओर से 15 ग्राम पंचायतों में जनसेवा केंद्र संचालित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें पूरनपुर ब्लॉक से पूरनपुर देहात, दुधिया खुर्द, उदयपुर, गजरौला, सपहा, सुल्तानपुर, किशनपुर, हरीपुर, बागर, बिलसंडा से ईंटगांव, बीसलुपर से चौसरा, नवदिया सितारगंज, चुटकुना, गजरौला, जमुनिया गांवों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पर पंचायतों के सचिवों को इसके संचालन के लिए कक्ष बनाने के लिए अब बजट जारी किया जाएगा। सभी को खाता खुलवाने के लिए कहा गया है।
15 गांवों के पंचायत घरों में जनसेवा केंद्र संचालित करने के लिए प्रस्ताव मिले हैं। यहां पर कक्ष बनवाने के लिए सभी को खाता खुलवाने के लिए कहा गया है। खाता खुलने पर निर्माण के लिए बजट जारी किया जाएगा। - सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी

धीरेंद्र मिश्रा । स्रोत - स्वयं