{"_id":"6666f1035d3116d7870cc2a0","slug":"ptrs-charm-increased-in-the-last-phase-of-the-tourist-season-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-117678-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पर्यटन सत्र खत्म होने से पहले टाइगर रिजर्व में बढ़ गई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पर्यटन सत्र खत्म होने से पहले टाइगर रिजर्व में बढ़ गई रौनक
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 जून को बंद हो जाएगा। ऐसे में अंतिम दौर में सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। रोजाना सफारी के सभी वाहन बुक हो रहे हैं। साथ ही जंगल सफारी के लिए एडवांस में वाहनों और होटल की बुकिंग फुल चल रही है। इससे जंगल और चूका बीच में रौनक अधिक दिखाई दे रही है। रोजाना देश के अलावा विदेशी सैलानी भी पीटीआर घूमने पहुंच रहे हैं।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जून तक छह माह के लिए चलता है। इस दौरान महोफ रेंज में स्थित मुख्य पर्यटन स्थल चूका बीच और जंगल की रौनक बढ़ जाती है। देश के तमाम इलाकों के लोग चूका बीच की हटों में ठहरते हैं। इसके अलावा पीटीआर के गेस्ट हाउस भी गुलजार रहते हैं।
सैलानियों को सबसे अधिक आनंद जंगल सफारी के दौरान मिलता है। मुस्तफाबाद से बुकिंग के बाद जंगल घूमने के लिए वाहन रवाना होते हैं। इस सत्र में अबतक 32 हजार से अधिक सैलानी आ चुके हैं। इससे आमदनी भी एक करोड़ के पार पहुंच गई है। इस सत्र ने पुराने सभी आंकड़े ध्वस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
150 सौ से अधिक विदेशी सैलानी भी आ चुके हैं। इधर पर्यटन सत्र समाप्त होने का समय नजदीक आने के साथ ही सैलानियों की संख्या काफी बढ़ गई है। सोमवार को भी दो विदेशी सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सत्र समाप्ति का समय नजदीक है। सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जा रहा है।