फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PTR tourism season from November 1, dilapidated roads will become an obstacle in the way of tourists

Pilibhit News: पीटीआर का पर्यटन सत्र एक नवंबर से, बदहाल रास्ते बनेंगे सैलानियों की राह में रोड़ा

Thu, 15 Oct 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 15 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
PTR tourism season from November 1, dilapidated roads will become an obstacle in the way of tourists
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। पीटीआर का पर्यटन सत्र एक नवंबर से शुरू होने जा रहा है। जंगल में बाघों के दीदार और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन पर्यटन स्थलों तक पहुंचने वाले रास्तों की बदहाल स्थिति परेशानी का सबब बन सकती है। कहीं पुलिया क्षतिग्रस्त है तो कहीं निर्माण कार्य चल रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीटीआर के डीएफओ ने जिलाधिकारी को स्थिति से अवगत कराया। डीएम आलोक कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पर्यटन स्थलों को जाने वाले मार्गों की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट मांगी है।

पीटीआर का प्रमुख पर्यटन प्रवेश द्वार मुस्तफाबाद है। यहां सबसे अधिक सैलानियों के पहुंचने की संभावना रहती है। पीलीभीत से आने वाले पर्यटक माधोटांडा मार्ग से कलीनगर पुल पहुंचते हैं। इसके बाद डगा पुल से होकर खटीमा मार्ग के रास्ते मुस्तफाबाद पहुंचते हैं। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर नवदिया के पास एक पुलिया क्षतिग्रस्त पड़ी है। इसके चलते लोगों को वैकल्पिक रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। पर्यटन सत्र के दौरान सैलानियों की संख्या बढ़ने पर यह समस्या और गंभीर हो सकती है। कलीनगर और डगा पुल से फिलहाल कारों की आवाजाही हो रही है, लेकिन मार्ग की स्थिति और यातायात के दबाव को लेकर सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, काफी संख्या में पर्यटक पूरनपुर-खटीमा मार्ग से भी मुस्तफाबाद पहुंचते हैं। इस रास्ते पर लोधीपुर गांव के पास पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य और मार्ग की स्थिति पर्यटन सीजन के दौरान आवागमन को प्रभावित कर सकती है। अब डीएम ने इस मामले में सख्ती दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed