{"_id":"6acfcea67a69c2f1fa021084","slug":"a-grand-procession-was-held-on-the-occasion-of-agrasen-jayanti-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-171088-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
Thu, 15 Oct 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर में निकाली गई अग्रसेन जयंती शोभायात्रा स्रोत आयोजक
बीसलपुर। वैश्य अग्रवाल सभा समिति ने बुधवार देर शाम नगर में अग्रसेन जयंती शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा छह दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह का हिस्सा थी। शोभायात्रा बड़ा स्थल मंदिर से शुरू हुई, जिसमें सबसे आगे घोड़े पर अग्रसेन का स्वरूप धारण किए एक पात्र था। उसके पीछे महाराजा अग्रसेन के वंशजों का स्वरूप धारण किए पात्र घोड़ों पर विराजमान थे।
बैंड बाजे के साथ निकली इस यात्रा का रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। निर्धारित मार्गों से गुजरने के बाद यात्रा देर रात अग्रवाल सभा भवन में समाप्त हुई। समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और अग्रवाल समाज के काफी लोग यात्रा में शामिल थे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी साथ चल रहा था। पालिका प्रशासन ने मार्गों पर विशेष सफाई करवाई और चूना डलवाया था। समिति के महामंत्री अमित अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा सकुशल संपन्न हुई। संवाद