फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PTR tourism affected, one zone closed

Pilibhit News: पीटीआर का पर्यटन प्रभावित, बंद हुआ एक जोन

Fri, 11 Apr 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 11 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
PTR tourism affected, one zone closed
पीलीभीत। बारिश का असर पीटीआर के पर्यटन पर भी पड़ा। बुधवार रात के बाद बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश से पहले जंगल सफारी के लिए रवाना हुए सात वाहनों को बीच में ही लौटना पड़ा। बारिश के चलते दूसरी शिफ्ट में जंगल सफारी के एक जोन को बंद रखा गया। इससे सैलानियों को मायूस होना पड़ा। पीटीआर के पर्यटन सत्र के दौरान सबसे अधिक सैलानी महोफ रेंज के मुस्तफाबाद स्थित बुकिंग काउंटर पर पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार को खराब मौसम के बावजूद सुबह की शिफ्ट में सैलानियों की आमद हुई। निर्धारित समय पर करीब सात वाहन सैलानियों को लेकर जंगल सफारी के लिए रवाना हुए। इस दौरान तेज बारिश होने से वाहनों को आधे समय में ही वापस लेकर आना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद मौसम साफ होने से दूसरी शिफ्ट में जंगल घूमने के शौकीन सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दूसरी शिफ्ट में सैलानियों को जंगल सफारी के लिए भेजा गया, लेकिन बारिश के चलते एक जोन को बंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि बारिश के चलते बृहस्पतिवार को एक जोन को बंद रखा गया। सुबह की शिफ्ट में भी पर्यटन कुछ प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed