{"_id":"614394bf8ebc3e519823ad3a","slug":"ptr-pilibhit-news-bly45984939","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार बारिश पर आधारित है पीटीआर के पर्यटन सत्र खुलने की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार बारिश पर आधारित है पीटीआर के पर्यटन सत्र खुलने की तारीख
विज्ञापन
पीटीआर के चूका बीच में बनी वाटर हट। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। वनमंत्री ने भले ही पीटीआर का पर्यटन सत्र एक नवंबर से खोलने के निर्देश दिए है। मगर पीटीआर प्रशासन बारिश के ऊपर निर्भर है। अगर बारिश रुकती है, तभी एक नवंबर से नया पर्यटन सत्र चालू हो जाएगा। हालांकि पीटीआर प्रशासन की ओर से पर्यटन सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। चूका बीच में हटों और अन्य सुविधाओं को लेकर काम को गति दी जा रही है।
प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस बार पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र एक नवंबर से शुरू कराने के निर्देश दिए थे। मगर स्थानीय अफसर बारिश को लेकर अभी तक तिथि को निश्चित नहीं कर पाए हैं। हर साल 15 नवंबर से छह माह के लिए पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता है। महोफ रेंज के कोर जोन में स्थित इको टूरिज्म चूका बीच पर्यटन का मुख्य केंद्र है। जंगल के बीचों बीच बनी खूबसूरत हटें और शारदा डैम का अद्भुत नजारा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। पर्यटकों को ज्यादा लुभाने के लिए मुस्तफाबाद स्थित एंट्री प्वाइंट और चूका बीच के मुख्य द्वार पर सिग्नेचर गेट बनाया गया। जिसमें वन्यजीवों की आकृति बनाकर आकर्षित किया गया है। जंगल सफारी के चिह्नित प्वाइंटों को भी सजाकर बेहतर करने के प्रयास जारी है। कोविड के चलते पिछले सत्र को समय से पहले बंद कर दिया गया था। इस बार नए पर्यटन सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर चूका बीच की हटों की रंगाई पुताई कर बेहतर बनाया जा रहा है। वाटर हट, बैंबू हट को सजाया जा रहा है। वहीं पर्यटन सत्र को चालू करने के लिए शासन स्तर से कुछ निर्देश जारी किए गए है। इसके बाद से ही जनपद स्तर पर अफसरों ने मंथन करना शुरू कर दिया है। जंगल सफारी के कच्चे मार्गों को भी दुरुस्त करने की तैयारियां की जा रही है। पर्यटन सत्र के दौरान चूका बीच को रात के समय भी खूबसूरत बनाने के लिए विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सोलर पैनल भी लगाया गया है। महोफ रेंजर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यटन सत्र को लेकर चूका बीच में तैयारियां शुरू कर दी गई है।
बारिश के चलते एक नवंबर से पर्यटन सत्र खुलने में दिक्कत हो सकती है। जंगल के कच्चे रास्तों में सूखने में 15 दिन लगते है। अगर बारिश रुकती है, तभी एक नवंबर से पर्यटन के लिए टाइगर रिजर्व चालू करना संभव होगा। अगर बारिश नहीं थमी, तो 15 नवंबर को खोलने पर विचार किया जाएगा। - जावेद अख्तर, फील्ड डायरेक्ट, पीटीआर