{"_id":"67fea316397b4fc2be060591","slug":"ptr-is-becoming-popular-tiger-population-is-expected-to-increase-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134222-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रास आ रहा पीटीआर, बाघों का कुनबा बढ़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रास आ रहा पीटीआर, बाघों का कुनबा बढ़ने के आसार
विज्ञापन
पीटीआर में दो शावकों के साथ चहलकदमी करती बाघिन। वीडियो ग्रैब
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) बाघों को खूब रास आ रहा है। इससे बाघ के कुनबे में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। जंगल और उससे बाहरी क्षेत्रों में बाघाें की चहलकदमी बनी हुई। सोमवार को पीटीआर के पर्यटन क्षेत्र में दो शावकों के साथ बाघिन की चहलकदमी देखी गई। इससे भी बाघों की संख्या बढ़ने की बात को बल मिला है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल का वातावरण बाघ समेत वन्यजीवों के लिए अनुकूल है। भोजन के साथ पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। ऐसे में बाघों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वर्ष 2022 के आकड़ों की मानें तो पीटीआर में 71 से अधिक बाघ पाए जाते हैं। इधर, दो सालों में संख्या और बढ़ने के पूरे आसार हैं।
जंगल में बाघों की सक्रियता बढ़ रही है। जंगल से बाहर भी कई इलाकों में बाघ की चहलकदमी देखने को मिल जाती है। इससे बाघों की बढ़ती संख्या से जोड़कर ही देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को पीटीआर के पर्यटन सत्र में जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को अद्भुत नजारा देखने को मिला। ग्रासलैंड क्षेत्र में एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ चहलकदमी करते देखी गई। सैलानियों ने दूरी बनाकर खूबसूरत नजारे के दीदार करने के साथ वीडियो भी कैद की। पिछले साल भी बाघिन के साथ तीन शावकों की चहलकदमी देखने को मिली थी। ऐसे में बाघों का कुनबा बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गईं हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पीटीआर में बाघों की संख्या बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
संख्या 24 से बढ़कर पहुंची 70 के पार
टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने के बाद वर्ष 2014 में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मात्र 28 बाघ हुआ करते थे, जो छह वर्ष के भीतर वर्ष 2018 तक 65 हो गए थे। वर्ष 2022 के आंकड़ों में संख्या बढ़कर 71 से अधिक पहुंच गई थी। अब संख्या और बढ़ने के आसार बने हुए हैं। वर्ष 2014 से 2018 तक बाघों की संख्या बढ़ने पर पीटीआर प्रशासन को टाइगर एक्स टू पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।