फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PTR doors will be closed at 7 pm today

Pilibhit News: आज शाम सात बजे बंद हो जाएंगे पीटीआर के द्वार

Sat, 14 Jun 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
PTR doors will be closed at 7 pm today
पीलीभीत। सात माह तक सैलानियों की आमद से गुलजार रहने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व के द्वार रविवार शाम सात बजे बंद हो जाएंगे। अंतिम दिनों में पर्यटन स्थल पर सैलानियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन




पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच के द्वार सैलानियों के लिए 15 नवंबर से खोल दिए जाते हैं। सात माह तक जनपद के अलावा दूरदराज इलाकों से सैलानियों की आमद होती है। चूका बीच की खूबसूरत हटें और जंगल में बाघ समेत वन्य जीवों के दीदार के शौकीन सैलानी पर्यटन स्थल का आनंद उठाते हैं।
विज्ञापन

अब तक करीब 53 हजार सैलानी पर्यटन स्थल का भ्रमण कर चुके हैं। रविवार को सत्र का अंतिम दिन है। शाम सात बजे के बाद टाइगर रिजर्व के द्वार आम सैलानियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में अंतिम दिनों में सैलानियों की आमद बढ़ी है। शनिवार को भी दिन भर चूका बीच में रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह और शाम की शिफ्ट में जंगल सफारी के अधिकतर वाहन बुक थे। सैलानियों ने भ्रमण के दौरान बाघ के दीदार भी किए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अंतिम दिनों में रोजाना 500 से अधिक सैलानी भ्रमण के लिए पहुंचे।

----

53 हजार सैलानियों में चार सौ से अधिक विदेशी भी

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के दौरान अब तक 53 हजार सैलानी भ्रमण के लिए आ चुके हैं। इसमें चार सौ से अधिक विदेशी सैलानी भी शामिल हैं। खास बात यह रही है सैलानियों को हर दिन बाघों के दीदार हुए। इसके चलते सैलानी बार-बार पीटीआर आने पर मजबूर हुए।

-----

सैलानियों की स्थिति
नवंबर- 3844

दिसंबर- 7360

जनवरी- 6328

फरवरी- 4988

मार्च- 8491

अप्रैल- 8479

मई- 8269

जून- 5241

------

पर्यटन सत्र के द्वार रविवार शाम को बंद हो जाएंगे। अंतिम दिनों में सैलानियों की भीड़ बढ़ी है। व्यवस्थाओं के साथ नियमों का पालन कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

- सहेंद्र यादव, रेंजर महोफ
--


पुलों की जर्जर स्थिति से प्रभावित हुआ पर्यटन

कलीनगर। पीटीआर का पर्यटन सत्र रविवार को बंद हो जाएगा। सत्र में अबतक 53 हजार सैलानी पहुंच चुके हैं। वहीं पिछले सत्र में 54 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे थे। ऐसे में सैलानियों और क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि डगा और फिर कलीनगर पुल पर आवागमन बंद होने से सैलानियों को काफी परेशानी हुई। आवागमन की व्यवस्था बेहतर न होने से काफी सैलानी यहां नहीं पहुंच सके। इसका पर्यटन पर असर पड़ा। इधर अंतिम दिन भी भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। चूका की हटों के अलावा अधिकांश होम स्टे फुल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed