{"_id":"66893d1c7ece4a95ca072a11","slug":"provide-computers-to-panchayat-assistants-within-three-days-otherwise-action-will-be-taken-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-119026-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन दिनों में पंचायत सहायकों को उपलब्ध कराएं कंप्यूटर, नहीं तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन दिनों में पंचायत सहायकों को उपलब्ध कराएं कंप्यूटर, नहीं तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में बने सचिवालयों में जनसेवा केंद्र संचालित करने के आदेश शासन की ओर से दिए गए हैं। इसकी समीक्षा भी की जा रही है। वहीं कुछ ग्राम पंचायतों में जनसेवा केंद्र सक्रिय नहीं हो सके हैं। कारण है कि कंप्यूटर या लैपटॉप प्रधान के घर रहता है या फिर सचिव के पास। ऐसे में डीपीआरओ ने सभी एडीओ को तीन दिन के भीतर पंचायत सहायकों को सिस्टम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीणों को एक छत के नीचे समस्त सुविधाएं देने के लिए ग्राम सचिवालय में जन सेवाकेंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इसके लिए शासन की ओर से पंचायत सहायकों को कंप्यूटर, लैपटॉप उपलब्ध कराए गए हैं। निर्देश हैं कि कंप्यूटर या लैपटॉप को सचिवालय में ही रखा जाए, बावजूद इसके अधिकतर गांवों में सिस्टम या तो सचिव अपने पास रखे हुए हैं या प्रधान के घर में रखे हैं।
इसके चलते सचिवालय में काम नहीं हो पा रहा है। इस तरह की शिकायत मिलने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कई बार समीक्षा बैठक में निर्देश भी दिए गए लेकिन इसके बावजूद विकासखंड में पंचायत सहायकों को सिस्टम उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन
सिस्टम ग्राम प्रधान अपने घर पर रखे हुए हैं तो संबंधित सचिव उनको ग्राम सचिवालय में न रखकर अपने घर पर या किसी निजी स्थान पर रखे हुए हैं। निर्देश है कि सभी लोग अपने-अपने विकासखंड की ग्राम पंचायत में प्रत्येक दशा में ग्राम सचिवालय में ही कंप्यूटर या लैपटॉप पंचायत सहायकों के उपलब्ध करवा दें।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर संबंधित सचिव, प्रधान द्वारा कंप्यूटर या लैपटॉप पंचायत सहायक को उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं सचिव एवं प्रधान के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।