{"_id":"9407a5ed733079edc6a85f7694526310","slug":"proved-hollow-slogan-society-free-of-fear-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘भयमुक्त समाज का नारा खोखला साबित हुआ’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भयमुक्त समाज का नारा खोखला साबित हुआ’
पूरनपुर।
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी ने कहा कि सपा सरकार का भयमुक्त समाज का नारा खोखला साबित हुआ है। हर मोर्चे पर केंद्र और प्रदेश सरकार नाकाम साबित हुई हैं। सपा और बसपा एक सिक्के के दो पहलू हैं। यही वजह है कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी से देख रही है।
नगर कार्यालय में तहसील स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार से अब लोग ऊब चुके हैं। कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इससे झूठी घोषणाएं और बयानबाजी कर लोगों को बहलाने का काम किया जा रहा है। जिला महासचिव राजिश खां ने कहा कि गरीब और किसानों का शोषण हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। आम आदमी अपने को ठगा महसूस कर रहा है। कांग्रेस सभी को एक सूत्र में बांधकर समान अधिकार दिलाने में सक्षम है। ब्लाक अध्यक्ष रेहान रजा खां ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सम्मेलन की अध्यक्षता जगदीश जौहरी ने और संचालन अंशुमाली दीक्षित ने किया। सम्मेलन में डॉ. सिकंदर अली, राजरानी, पुष्पा मौर्या, असद खां, राजेश मिश्र, गुलाब सिंह, कुलविंदर सिंह गिल, दुजाराम पांडेय, राजीव अग्रवाल, साबिर अली चिश्ती, अलाउद्दीन खां आदि ने विचार रखे। सम्मेलन में शकील खां, मटरु खां, दलजीत सिंह, रिजवान कुरैशी, कल्लू कुरैशी, अफसर कुरैशी, नफीस कुरैशी, हारुन खां, मजीद अंसारी, कल्लू खां, अकरम कुरैशी, सुनील सक्सेना, सिराजुद्दीन अंसारी, संतोष आदि थे।