फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protesters holding workers Swann broke the door of Room

प्रदर्शनकारी मनरेगा मजदूरों ने तोड़ा स्वान कक्ष का दरवाजा

Thu, 20 Aug 2015 11:12 PM IST
Bilsnda
Bilsnda Updated Thu, 20 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Protesters holding workers Swann broke the door of Room

समग्र गांव बढ़ैपुरा मरौरी में तीन वर्ष पूर्व कराए गए कार्यों का अभी तक भुगतान न मिलने से भड़के मजदूरों ने गुरुवार को ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद बीडीओ के कक्ष में घुसकर स्वान कक्ष का दरवाजा तोड़ दिया। मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन

गांव निवासी हृदेश शुक्ला के नेतृत्व में चार दर्जन से अधिक मजदूर फावड़ा लेकर सुबह 10 बजे ब्लाक कार्यालय पहुंचे और मजदूरी का भुगतान न होने पर चार बजे तक हंगामा करते रहे। बीडीओ के कक्ष में घुसकर नारेबाजी की। मजदूरों ने स्वान कक्ष का दरवाजा भी तोड़ दिया।  बीडीओ डा. विवेकानंद गंगवार से भी मजदूरों की तीखी नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन

मजदूरों का कहना है कि उन लोगों ने तीन वर्ष पूर्व गांव के समीप से गुजरी निगोही ब्रांच की नहर पर मिट्टी और तालाब की खुदाई का कार्य किया था। 70 मजदूरों का करीब चार लाख रुपये बकाया है। मजदूरों ने बताया कि 28 जुलाई को गांव के निरीक्षण को आए परिवहन आयुक्त के. रवीन्द्र नायक से भी भुगतान के बाबत शिकायत की थी। इसके बाद भी भुगतान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीडीओ का कहना है कि उन्होंने भुगतान संबंधी पत्रावली पूरी करवा दी है। खाते में धनराशि न होने के कारण भुगतान नहीं हो सका है। मजदूरों का भुगतान शीघ्र उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रमनपाल, गुड्डू, अनीस अहमद, राजीव, लालू, संगमलाल, वीरेश कुमार, पवन कुमार, छत्रपाल और अर्जुन सिंह समेत शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed