{"_id":"6a0e06d9dbf718cd1101993a","slug":"protested-by-wearing-black-bands-on-the-third-day-will-boycott-work-from-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-159993-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीसरे दिन काली पट्टी बांध जताया विरोध, आज से करेंगे कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीसरे दिन काली पट्टी बांध जताया विरोध, आज से करेंगे कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
पीलीभीत। दो माह से लंबित मानदेय के विरोध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को तीसरे दिन भी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। भुगतान न होने पर 21 मई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। हालांकि संघ ने जनहित को देखते हुए इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रखने की बात कही है।
भारतीय मजदूर संघ एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के आह्वान पर जिले में भी एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया। संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गंगवार ने बताया कि मार्च और अप्रैल 2026 का मानदेय अब तक नहीं मिला है, जबकि मई माह भी समाप्ति की ओर है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बच्चों की फीस, किताबें और घरेलू जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है।
जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र अस्थाना ने कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो 21 मई यानी बृहस्पतिवार से जिले के सभी एनएचएम संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। पूरनपुर, न्यूरिया, बीसलपुर, अमरिया, बरखेड़ा, बिलसंडा समेत जिला अस्पतालों के कर्मचारियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। संवाद