फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   protest,railway station

रेलवे स्टेशन का नाम बदलवाने की मांग पर अड़े लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Dec 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
protest,railway station
ोगराजपुर में सेहरामऊ रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। सेहरामऊ रेलवे स्टेशन का नाम जोगराजपुर कराने की मांग पर अड़े क्षेत्र के कुछ लोगों ने सेहरामऊ रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शीघ्र जोगराजपुर न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सेहरामऊ स्टेशन का नाम बदलवाने की मांग तीन दिन पहले क्षेत्र के लोगों ने रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, सांस , महाप्रबंधक रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक आदि को पत्र भेजकर की थी। शुक्रवार को सेहरामऊ रेलवे स्टेशन के बाहर एकत्र हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सेहरामऊ रेलवे स्टेशन गांव जोगराजपुर में बना है। रेलवे स्टेशन से गांव सेहरामऊ छह किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

जोगराजपुर में इंटर कॉलेज, बैंक शाखा, उप डाकघर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजार, पशु बाजार के अलावा कई प्राइवेट शिक्षण संस्थान, बड़े प्रतिष्ठान है। जोगराजपुर बाजार की नीलामी से रेलवे को हर साल लाखों रुपये की आमदनी होती है। बाहर से ट्रेन से आने वाले क्षेत्र के लोग अक्सर जोगराजपुर का टिकट मांगते है। जोगराजपुर नाम से स्टेशन न होने पर गलत नाम से टिकट मांगने का आभास होकर उनको शर्मिंदा होना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर जोगराजपुर न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed