{"_id":"670d8b96f6edc66e57057605","slug":"protest-against-the-deductions-being-made-by-farmers-at-rice-mills-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124023-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राइस मिलों पर किसानों से हो रही कटौती का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राइस मिलों पर किसानों से हो रही कटौती का विरोध
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम संजय कुमार सिंह को ज्ञापन देते भाकियू चढूनी के पदाधिकारी।संवाद
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राइस मिलों पर करदा के नाम पर कटौती करने और धर्मकांटे पर घटतौली करने का आरोप लगाया। ज्ञापन में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मौके पर ही डिप्टी आरएमओ को बुलाकर जांच के निर्देश दिए।
मौजूदा समय में धान की खरीद चल रही है। मंडी में क्रय केंद्रोें से अधिक राइस मिलों पर किसानों का धान जा रहा है। ऐसे में किसानों के साथ हो रही घटतौली के आरोप भी लगने लगे हैं। इसको लेकर साेमवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिन राइस मिलों पर सीडी और करदा के नाम पर कटौती की जा रही है। उन राइस मिलों पर कार्रवाई की जाए। आरोप लगाया कि एक किसान से दो से तीन क्विंटल की घपलेबाजी की जा रही है।
विज्ञापन
शिकायत के बाद डीएम संजय कुमार सिंह ने डिप्टी आरएमओ विजय कुमार को मौके पर बुलाकर आरोपों को लेकर जांच के निर्देश दिए। साथ ही जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल को खाद की समस्या दूर कराने के लिए कहा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो, महेंद्र सिंह, जोगा सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
--
किसानोें की समस्याओें को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। पतंजलि किसान सेवा समिति ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में किसान सहकारी चीनी मिल को एक नवंबर से चलाने के साथ चीनी मिल यार्ड में लाए गईं गन्ना भरी ट्रॉलियों को कतार में खड़ा करने के बाद ही तौल कराने की मांग की गई।
इसके अलावा किसानों की सुविधा को देखते हुए पानी, शौचालय, स्नानघर आदि की व्यवस्था कराने की भ मांग की गई। ज्ञापन देने के दौरान तहसील प्रभारी सुखलाल वर्मा, रजनीकांत वर्मा, सच्चिदानंद वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद