{"_id":"69fa45233c3bd0d9b4016a02","slug":"protest-against-not-making-approach-to-culvert-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-158813-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिया की एप्रोच न बनाने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिया की एप्रोच न बनाने के विरोध में किया प्रदर्शन
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिया के एप्रोच ना वनाए जाने से लोगों ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
Link Copied
घुंघचाई। पुलिया के एप्रोच का निर्माण नहीं कराने के विरोध में ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन
गांव सिमरिया ताल्लुका अजीतपुर बिल्हा से हरिपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का एप्रोच मार्ग नहीं बनाया जा रहा। इसके अभाव में आवागमन की दिक्कतें रहेंगी। इस पुलिया से सिमरिया, चंदोखा, गोपालपुर, अजीतपुर बिल्हा, गरीबपुर, घनश्यामपुर सहित कई गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। पुलिया की एप्रोच न बनाए जाने से लोग इधर उधर के रास्ते से होकर गुजरते है। एप्रोच न बनाए जाने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिया स्थल पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के दोनों ओर एप्रोच मार्ग बनाया जाना आवश्यक है। इसके बगैर पुलिया का उपयोग नहीं हो पाएगा। प्रदर्शन करने वालों में लालाराम, मुकेश, राजू, छोटे लाल, ब्रजलाल, द्वारिका प्रसाद, रामजी, आकाश सहित अन्य लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।