{"_id":"698b76ec28d8aaced20f849d","slug":"protest-against-mobile-tower-among-the-population-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153542-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आबादी के बीच मोबाइल टावर के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आबादी के बीच मोबाइल टावर के विरोध में किया प्रदर्शन
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
आबादी के बीच मोबाइल टावर के विरोध में प्रदर्शन करते लोग स्रोत: प्रदर्शनकारी
Link Copied
पूरनपुर। पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज में आबादी के बीच लगे मोबाइल टावर के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टावर हटवाने को एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
सपा नेता संजय खान के नेतृत्व में मंगलवार को मोहल्ला रजागंज में मोबाइल टावर के समीप काफी संख्या में लोग एकत्र हुए और विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि टावर बस्ती के बीच में लगाया गया है। जनरेटर लगातार चलने से अत्यधिक शोर-शराबा होने से बुजुर्गों, बीमारों आदि को असुविधा हो रही है। इससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने टावर को बस्ती से हटवाकर अन्य स्थान पर लगवाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उनको ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में संजय खान, नाविर मंसूरी, जीशान, तरन्नुम, शाहीद खान, मोहम्मद राशिद आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।