फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest against dosing channelization

Pilibhit News: डोजिंग चेनेलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 13 Jun 2024 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Protest against dosing channelization
शारदा नदी में हो रहे डोजिंग चैनेलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन करते लोग । स्रोत - ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा नदी में गांव चंदिया हजारा के समीप हो रहे डोजिंग चेनेलाइजेशन के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रांस शारदा क्षेत्र को बाढ़ और कटान की विभिषिका से बचाने के लिए डोजिंग चेनेलाइजेशन शीघ्र रुकवाने की मांग डीएम को भेजे पत्र में की।
विज्ञापन


ट्रांस शारदा क्षेत्र में एक स्थान पर एकत्र हुए लोगों ने शारदा नदी में गांव चंदिया हजारा के समीप हो रहे डोजिंग चेनेलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को पत्र भेजा। पत्र में कहा गया है कि ट्रांस शारदा क्षेत्र दशकों से बाढ़ और कटान की विभिषिका झेल रहा है।
विज्ञापन

कई सालों से चंदिया हजारा भी इस दंश से अछूता नहीं है। चंदिया हजारा के समीप डोजिंग चेनेलाइजेशन कराया जा रहा है। एक तरफा हो रहे डोजिंग चेनेलाइजेशन से ट्रांस शारदा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भयंकर बाढ़ और कटान की विभिषिका की जद में आने की आशंका बन गई है। पत्र में एक तरफा हो रहे डोजिंग चेनेलाइजेशन को शीघ्र रुकवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed