फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   protection from wildlife attack Villagers made aware for

Pilibhit News: वन्यजीवों के हमले से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

Mon, 26 Jun 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 26 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
protection from wildlife attack
Villagers made aware for
पीलीभीत। सेव एनवायरमेंट वेलफेयर सोसायटी ने जंगल किनारे रहने वाले किसानों को वन्य जीवों के हमले से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। सोसायटी के लोगों ने ग्रामीणों को अलग-अलग वन्यजीवों के स्वभाव और उनके बचने के तौर तरीकाें की जानकारी दी।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) से सटे गांव मैनाकोट, खिरकिया बरगदिया, महाराजगंज, ढक्काचांट, किशनपुर आदि गांव में टीम के लोगों ने पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान सोसायटी के पर्यावरण चिंतक टीएच खान ने ग्रामीणों को बताया कि मौजूदा समय में जंगली हाथियों ने खुद के आने-जाने का रास्ता इन्हीं गांवों के किनारे से तय कर लिया है।
विज्ञापन

ऐसी दशा में हाथियों के हमले से खुद बचा जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों ने वन्यजीवों से होने वाले फसल नुकसान के बारे में भी बताया। इस पर सदस्यों ने जल्द ही दोनों टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टरों से मुलाकात कर समाधान कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बताए तरीके
टीएच खान और अशोक शर्मा ने ग्रामीणों को बताया कि हाथी अगर आपको बहुत दूर से देख रहा है तो भाग जाएं। कम दूरी पर है तो आड़े-तिरछे भागे। हाथी लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही कुछ दूर ही भाग पता है। हाथियों का सूंड और कान पीछे करना हमले का संकेत होता है। जल्द से जल्द किसी स्थान पर जाकर छिप जाएं या मजबूत ऊंचे स्थान और मजबूत पेड़ पर चढ़ जाएं। यदि अचानक हाथी आपके सामने ही आ जाए तो स्थिर हो जाएं, पीठ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed