फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prosecutors opened a front against the SDM

वकीलों ने खोला एसडीएम के खिलाफ मोर्चा

Thu, 30 Jul 2015 11:23 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Thu, 30 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में शाहगढ़ में मदरसा में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में पुलिस से अधिक एसडीएम को जिम्मेदार ठहराते हुए घटना की निंदा की गई। बैठक में एसडीएम के अव्यवहारिक रवैया की निंदा कर शीघ्र डीएम से मिलने का निर्णय  लिया गया।

विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने शाहगढ़ मेें पिछले दिनों मदरसा में नमाज पढ़ने को लेकर हुए झगड़ा में पुलिस से अधिक एसडीएम को जिम्मेदार ठहराया। बैठक में कहा गया कि एसडीएम की मौजूदगी में इस तरह की घटना लापरवाही की द्योतक और निंदनीय है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। अधिवक्ताओं ने एसडीएम द्वारा वकीलों के साथ किए जा रहे व्यवहार को भी गलत बताते हुए उसकी निंदा की। तय हुआ कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल इसको लेकर डीएम से मिलेगा। जिसमें तहसील में व्याप्त अनियमिताओं की जानकारी डीएम को दी जाएगी। बैठक में कहा गया कि तहसील में अवैध रूप से चल रही प्राइवेट एकल खिड़की से अवैध वसूली हो रही है। इसे शीघ्र बंद कराने और सरकारी पुरानी एकल खिड़की को बहाल कराने की मंाग डीएम से की जाएगी, ताकि सरकार की नीतियों का लाभ आम लोगों को मिल सके।
विज्ञापन

बैठक मेें राजेश्वर मिश्र, वेद पांडेय, धर्मेंद्र सक्सेना, जगदीश कुशवाहा, सईद अहमद, देव शर्मा, साजिद अली, युनुस खां, रामचंद्र, संजय पांडेय, बाबूराम श्रीवास्तव, जैतराम पासवान, गिरीश सक्सेना, लाल बहादुर, सुनील गुप्ता, अतीक अहमद, मीरा सक्सेना आदि वकील थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed