फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Proposal to blacklist the operator of the night shelter passed

Pilibhit News: रैन बसेरे के संचालक को काली सूची में डालने का प्रस्ताव पारित

Sat, 17 Aug 2024 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Proposal to blacklist the operator of the night shelter passed
नगर पालिका परिषद कार्यालय सभागार में बोर्ड की बैठक लेती अध्यक्ष डॉ.आस्था अग्रवाल।स्रोत: परिषद
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में पालिका की दुकानों का प्रीमियम कम कर कर पुन: नीलामी कराई जाने पर आम सहमति बनी। इसके साथ ही सभासदों ने कर निर्धारण नियमावली को उपलब्ध कराए जाने की बात कही। बैठक में अलग-अलग विभागों की समितियां बनाने पर कोई निर्णय नहीं हो सका तो रैन बसेरे के संचालक को काली सूची में डालने और भुगतान पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

सभागार में पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। सभासदों के समक्ष गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की समितियां का गठन होना था, जिस पर सभासद साकेत सक्सेना ने सुझाव रखा कि अभी सही तरह से आम सहमति नहीं बन पाई है, अगली बोर्ड बैठक में समिति बनाने का निर्णय किया जाए। जिस पर सभी सभासदों ने सहमति जताई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश नगर पालिका भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर नियमावली 2024 पर चर्चा की जानी थी। इसको लेकर भी सभासदाें ने कहा कि नियमावली 2024 की प्रति उनकाे उपलब्ध कराई जाए और करदाताओं की सूची उपलब्ध कराई जाए। जिसे देखने के बाद ही पालिका के राजस्व में वृद्धि की जा सके, इस पर भी अगली बैठक में चर्चा करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण विभाग के लिपिक ओमप्रकाश ने 15वें वित्त आयोग में स्वीकृत नाले के निर्माण के बारे मे जानकारी दी तो 15वें वित्त आयोग की धनराशि के तहत जारी गाइडलाइन के अनुसार कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक में इको टूरिज्म के अंतर्गत घंटाघर के जीर्णोद्धार, विकास और गौहनिया तालाब के सुंदरीकरण के संबंध में चर्चा हुई तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के निर्माण पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान वंदन योजना के अंतर्गत निर्माण शीघ्र करने के लिए निर्देश भी दिए गए तो नगरीय जल निकासी योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार करके शासन को प्रेषित करने के लिए पालिकाध्यक्ष ने निर्देशित किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि आचार संहिता के कारण कई ठेके नहीं हो पाए थे। जिसमें वाहन पार्किंग स्टैंड, होर्डिंग प्रचार ठेका, मछली बाजार ठेका आदि शामिल थे। इन पर चर्चा के बाद सभी सभासदों ने सहमति व्यक्त की।
सभासद शिवम, अनस, गोकुल प्रसाद मौर्य की मांग पर तय हुआ कि जिस डेयरी संचालक का जानवर घूमता मिलेगा उसको पकड़वाया जाएगा। साथ ही 11 सौ रुपये जुर्माना लिया जाएगा।

बैठक में पालिकाध्यक्ष ने रैन बसेरे का मामला रखा। कहा कि उसे संचालित करने वाली फर्म ने नगर पालिका पर गलत आरोप लगाए थे। सही से संचालन भी नहीं किया। कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया और कई जगह फर्जी बिल पेश किए गए। इस पर रैन बसेरे के संचालक को काली सूची में डालने का निर्णय किया गया। बैठक में राज्यमंत्री के प्रतिनिधि राकेश सिंह, नगर पालिका ईओ लालचंद भारती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed