फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Proposal submitted for construction of academic block and multipurpose hall in degree college

Pilibhit News: डिग्री कॉलेज में एकेडमिक ब्लाॅक व बहुउद्देशीय हाल निर्माण का सौंपा प्रस्ताव

Sat, 16 Nov 2024 03:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 16 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Proposal submitted for construction of academic block and multipurpose hall in degree college
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से वार्ता करते उपा​धि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दुष्य
पीलीभीत। शहर के उपाधि डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने रोजगारपरक कोर्सों के संचालन के लिए नए एकेडमिक ब्लॉक और बहु उद्देशीय हाल निर्माण के संबंध में केंद्रीय राज्यमंत्री को प्रस्ताव दिया है। इन भवनों के निर्माण पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बजट स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से भाजपा पदाधिकारी सुधीर चौधरी के आवास पर मुलाकात की। महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों के बारे में केंद्रीय राज्यमंत्री को जानकारी दी। जिले के विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में रोजगार परक पाठ्यक्रमों को संचालित करने के लिए नए एकेडमिक ब्लाक और बहुउद्देशीय हाल के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव (डीपीआर) सौंपा।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि भवनों का निर्माण करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाना है। बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि एकेडमिक ब्लॉक के लिए स्किल डेवलपमेंट या कामर्स मंत्रालय से बजट जारी कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने राज्यमंत्री को बताया कि उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत जनपद का एकमात्र अनुदानित महाविद्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed