फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Court acquits professor in sexual assault case in Pilibhit

Pilibhit News: कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में प्रोफेसर दोषमुक्त, पुलिस साबित नहीं कर सकी आरोप

Sun, 02 Apr 2023 04:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 02 Apr 2023 04:10 PM IST
सार

इस मामले के बाद छात्राओं के अभिभावक सकते में आ गए थे। जैसे-तैसे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन इसे अंजाम तक नहीं पहुंचा सकी। आरोपपत्र में लगाए अपने ही आरोपों को पुलिस अदालत में साबित नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Court acquits professor in sexual assault case in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पीलीभीत के महिला महाविद्यालय में तैनात गणित के प्रोफेसर कामरान आलम खान को दुष्कर्म के मामले में शनिवार को जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार ने दोषमुक्त करार दिया। सवा साल पहले कॉलेज की ही एक छात्रा ने उनके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली में 21 नवंबर 2021 को महिला महाविद्यालय की एक छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि रामपुर निवासी प्रोफेसर कामरान आलम खान लड़कियों को बरगलाकर नशीले पदार्थ का सेवन करने का दबाव बनाते हैं। प्रोफेसर विद्यालय की छात्राओं को मोहल्ला छोटा खुदागंज में कमरे पर बुलाकर संबंध बनाने को मजबूर करते हैं। वह कई लड़कियों के साथ संबंध बना चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रोफेसर को किया था गिरफ्तार 

छात्रा का आरोप था कि प्रोफेसर ने उसे भी कमरे पर बुलाया और डरा धमकाकर गलत काम किया। साथ ही धमकी दी थी कि अगर किसी से कहा तो कॉलेज से निकलवा देंगे। शिकायत में यह भी कहा गया था कि विद्यालय की कुछ लड़कियों के अलावा कॉलेज के अन्य लोग भी इस रैकेट में शामिल हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपपत्र पर न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से कई गवाह पेश किए। पुलिस प्रोफेसर पर लगे आरोपों को सिद्ध करने में नाकामयाब रही। न्यायालय ने दोनों ओर से प्रस्तुत तर्कों को सुनने व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद प्रोफेसर को दोषमुक्त करार दिया। 

राज तो बहुत खुले मगर सिद्ध नहीं हो सके

इस मामले के बाद छात्राओं के अभिभावक सकते में आ गए थे। जैसे-तैसे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन इसे अंजाम तक नहीं पहुंचा सकी। आरोपपत्र में लगाए अपने ही आरोपों को पुलिस अदालत में साबित नहीं कर सकी। छात्रा के आरोपों के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब जांच शुरू की तब एक के बाद एक कई राज सामने आते गए। पुलिस ने अपनी जांच में प्रोफेसर कामरान आलम खान को दोषी ठहराया। 

छात्रा के अदालत में बयान कराए। अपने बयान में छात्रा ने दुष्कर्म की बात कही थी। उसके इस आरोप से महाविद्यालय में खलबली मच गई। पुलिस अगर ठीक से जांच पड़ताल करती तो आरोपों को अदालत में साबित कर सकती थी। अदालत में प्रोफेसर के वकील की दलीलें काम कर गईं। अदालत को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे प्रोफेसर दोषी साबित हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed