{"_id":"e35604b9d3a2475fe6723b442c05a7c6","slug":"production-in-government-stalled-stopped-exports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार में उत्पादन ठप, निर्यात हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार में उत्पादन ठप, निर्यात हुआ बंद
Pilibhit
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से पूरी तरह निराश है। मोदी सरकार अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में कोई भी विजन नहीं रख पाई है।
विज्ञापन
वह गांधी प्रेक्षागृह में मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में चारों ओर निराशा का माहौल है। उत्पादन ठप पड़ा हुआ है व निर्यात बंद है। अर्थव्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। कृषि क्षेत्र में बेहाली की कगार पर पहुंच चुका है। किसान परेशा होकर आत्महत्याएं करने को मजबूर है, जबकि मोदी सरकार देश का धन विदेशों में लुटा रही है। देश की जनता अब कांग्रेस की ओर टकटकी लगाकर देख रही है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर अपनी पकड़ बनानी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री अफसर मिलकर प्रदेश को लूट रहे हैं। सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। चारों ओर डकैती, हत्याएं, बलात्कार आदि की घटनाएं आम हो चुकी हैं। कानून व्यवस्था भी बेपटरी हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेसियों से प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने संगठन की समीक्षा की और पार्टी को मजबूत बनाने के टिप्स भी दिए। सभा को राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, नसीब पठान, यूसुफ कुरैशी, संजय कपूर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी, वीरेंद्र रस्तोगी, लालाराम वर्मा, सैय्यद तौकीर अहमद, अंकुरदास, रेहान रजा, छत्रपाल गंगवार, कुलविंदर सिंह, नरेंद्र ठाकुर, प्रदीप मिश्रा, रवि वर्मा,राजीव मोहन अग्रवाल, हाजी रईस, लेखराज, लालता प्रसाद, हरप्रीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन