{"_id":"6626a30a0af6c7e89904f830","slug":"procurement-done-at-government-centres-wheat-sold-in-market-for-rs-2400-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115173-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सरकारी केंद्रों पर हुई खरीद, बाजार में 2400 में बिका गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सरकारी केंद्रों पर हुई खरीद, बाजार में 2400 में बिका गेहूं
विज्ञापन
शहर की मंडी समिति में सरकारी गेंहू खरीद केंद्र पर होती गेंहू की तोल । संवाद
पीलीभीत। पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर बंद रहने के बाद सोमवार को मंडी समिति परिसर के सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद की गई। खुली बोली में गेहूं 2400 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा गया, जबकि समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल है।
लोकसभा चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी मंडी समिति से की जानी थी। इसके लिए अधिगृहीत वाहनों को 17 अप्रैल से ही मंडी समिति में खड़ा करा दिया गया था। 19 अप्रैल को मतदान समाप्त होने के बाद से देर रात तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखवाई जाती रहीं। 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक खरीद नहीं हुई। 21 अप्रैल रविवार होने के चलते खरीद नहीं हो सकी। ऐसे में सोमवार को खरीद शुरू हुई तो किसानों की भीड़ जुटी। जबकि समर्थन मूल्य 2275 है।
--
सरकारी केंद्रों पर बढ़ाएं खरीद : विशेष सचिव
पूरनपुर। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल ने सोमवार की सुबह मंडी पहुंचकर आरएफसी के खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों के भुगतान और अन्य जानकारियां लीं। निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने केंद्रों पर खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान मंडी सचिव सर्वेश कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। संवाद