{"_id":"649737d56417c4033d04af56","slug":"procession-taken-out-for-the-demand-of-construction-of-bridge-on-deoha-near-puraina-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-72-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुरैना के पास देवहा पर पुल निर्माण की मांग को लेकर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुरैना के पास देवहा पर पुल निर्माण की मांग को लेकर निकाला जुलूस
Sun, 25 Jun 2023 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। कई गांवों के लोगों ने पुरैना के पास देवहा नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर शनिवार को नगर में जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम संदीप यादव को ज्ञापन सौंपा।
लोक निर्माण विभाग ने कई माह पूर्व गांव ललौर गुजरानपुर के पास देवहा नदी पर पुल निर्माण शुरू किया था। पुरैना और आसपास के कई गांवों के लोंगों ने पुल पुरैना के पास पुल बनवाने की मांग को लेकर कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का कहना था कि पुल पुरैना के पास स्वीकृत हुआ है, लेकिन अधिकारियों ने एक राजनेता के दबाव में ललौर गुजरानपुर के पास पुल बनवाना शुरू कर दिया है।
शनिवार को ग्रामीणों ने पुरैना के पास देवहा नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर बस स्टैंड चौराहे से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। ग्रामीणों का कहना था ललौर गुजरानपुर के पास हो रहे पुल का निर्माण कार्य रुकवाकर पुरैना के पास पुल बनवाया जाए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि उनका ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा।