फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Procession of Gausiya will take place amidst tight security arrangements

Pilibhit News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगा जुलूस ए गौसिया

Thu, 26 Oct 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Procession of Gausiya will take place amidst tight security arrangements
पीलीभीत। जुलूस ए गौसिया शुक्रवार को हशमत नगर से निकाला जाएगा। इसके लिए पुलिस फोर्स लगाया गया है। गैर जनपदों से भी पुलिस फोर्स बुलवाया गया है। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से शहर को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


पूर्व में हुए विवादों को देखते हुए जुलूस ए गौसिया को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। एएसपी डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि जुलूस में सात सीओ, 21 थाना प्रभारी, 66 सब इंस्पेक्टर, 65 एचसीपी, 235 कांस्टेबल लगाए गए हैं। जुलूस के लिए बरेली, शाहजहांपुर व बदायूं जिले से पुलिस फोर्स बुलवाया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र से निकलने वाले जुलूस में सुनगढ़ी, गजरौला कलां, दियोरिया कलां, बिलसंडा, हजारा, न्यूरिया, अमरिया थाने का भी पुलिस फोर्स रहेगा। 360 सिपाही व 50 दरोगा की ड्यूटी जुलूस में लगाई गई है। जहां पूर्व में विवाद हुए हैं वहां पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, सीओ सिटी आदि ने जुलूस के रास्तों का भ्रमण किया व पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed