{"_id":"f3c6d69df21b37eadc52943b275c652e","slug":"procession-fired-the-demonstration-by-lawyers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जुलूस निकाल वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जुलूस निकाल वकीलों ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Thu, 03 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के खिलाफ
विज्ञापन
आंदोलनरत वकीलों ने बुधवार को जुलूस निकालकर कोतवाली गेट के सामने प्रदर्शन
किया। वकीलों ने एसडीएम का स्थानांतरण न होने तक आंदोलन जारी रखने की
चेतावनी दी। वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को जिला जज और डीएम
से मिलेगा।
एसडीएम के कोर्ट का बहिष्कार बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील के बाहर तक जुलूस निकाला। कोतवाली गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में संजय सक्सेना ने कहा कि एसडीएम अखबारों मेें गलत बयानबाजी कर अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। मनमानी और भ्रष्टाचार को किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम के स्थानांतरण न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को जिला जज और डीएम से मिलकर एसडीएम की कार्यप्रणाली से उनको अवगत कराएगा।
जुलूस प्रदर्शन में राजेश्वर मिश्र, धर्मेंद्र सक्सेना, सईद खां, साजिद खां, देव शर्मा, संजय पांडेय, अनवार अहमद, जगदीश कुशवाहा, हरीओम, गिरीश सक्सेना, अमिताभ मिश्र आदि वकील थे।